बरेली में शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि:एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने पुष्पचक्र अर्पित किए; 1959 के लद्दाख शहीदों को याद किया

बरेली में शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि:एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने पुष्पचक्र अर्पित किए; 1959 के लद्दाख शहीदों को याद किया

बरेली में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। यह दिवस उन पुलिसकर्मियों की शहादत और कर्तव्यनिष्ठा को याद करने के लिए मनाया जाता है, जो देश और समाज की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर देते हैं। पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए 10 भारतीय जवानों की याद में शुरू किया गया था। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन जवानों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने अपराधियों से मुकाबला करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा के दौरान अपने प्राण गंवा दिए। अधिकारियों ने पुलिस सेवा में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण के महत्व पर भी जोर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *