स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरियाही वार्ड नंबर-12 में लोजपा (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रौनियार वैश्य समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। नरेश प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश गुप्ता ने समाज में आपसी मतभेद और मनमुटाव को समाप्त कर भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के साथ रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक हित में आगे बढ़ने का आह्वान किया। गुप्ता ने कहा कि समाज को गलत राजनीति और आपसी विभाजन से दूर रखते हुए एकता एवं विकास की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकजुटता बनाए रखने और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेने पर जोर दिया। इस अवसर पर महावीर चौक निवासी दिवंगत मुरारी प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में रौनियार वैश्य समाज इकाई संगठन के नीरज गुप्ता, आकाश कुमार गुप्ता, अशोक प्रसाद गुप्ता, लखेंदर प्रसाद गुप्ता, अमरेंद्र प्रसाद गुप्ता, गंगा प्रसाद गुप्ता, शंभू प्रसाद गुप्ता, शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, गजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पप्पू प्रसाद गुप्ता, दिनेश प्रसाद गुप्ता, प्रदीप प्रसाद गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुशील प्रसाद गुप्ता, आदित्य प्रसाद गुप्ता, अनिल प्रसाद गुप्ता, मुकेश प्रसाद गुप्ता, शशि प्रसाद गुप्ता, किशोर गुप्ता, शेखर प्रसाद गुप्ता, छेदन प्रसाद गुप्ता, किशोर केशरी, रघुनाथ साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन समाज में एकता, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरियाही वार्ड नंबर-12 में लोजपा (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रौनियार वैश्य समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। नरेश प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश गुप्ता ने समाज में आपसी मतभेद और मनमुटाव को समाप्त कर भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के साथ रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक हित में आगे बढ़ने का आह्वान किया। गुप्ता ने कहा कि समाज को गलत राजनीति और आपसी विभाजन से दूर रखते हुए एकता एवं विकास की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकजुटता बनाए रखने और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेने पर जोर दिया। इस अवसर पर महावीर चौक निवासी दिवंगत मुरारी प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में रौनियार वैश्य समाज इकाई संगठन के नीरज गुप्ता, आकाश कुमार गुप्ता, अशोक प्रसाद गुप्ता, लखेंदर प्रसाद गुप्ता, अमरेंद्र प्रसाद गुप्ता, गंगा प्रसाद गुप्ता, शंभू प्रसाद गुप्ता, शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, गजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पप्पू प्रसाद गुप्ता, दिनेश प्रसाद गुप्ता, प्रदीप प्रसाद गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुशील प्रसाद गुप्ता, आदित्य प्रसाद गुप्ता, अनिल प्रसाद गुप्ता, मुकेश प्रसाद गुप्ता, शशि प्रसाद गुप्ता, किशोर गुप्ता, शेखर प्रसाद गुप्ता, छेदन प्रसाद गुप्ता, किशोर केशरी, रघुनाथ साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन समाज में एकता, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।


