बरनाला में पति ने पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी खेतों में जहरीली चीज खाकर जान दे दी। पत्नी की चीखें सुनकार आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, तो दोनों के शव खेत में पड़े मिले। घटना शुक्रवार को जिले के थाना महल कलां के अधीन गांव चन्ननवाल में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, भोला सिंह मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी करमजीत कौर घर का खर्च चलाने के लिए भैंस पालती थी। आर्थिक तंगी के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। हत्या से पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी पर हमला किया। दंपति के दो बेटियां और एक बेटा हैं। इनमें से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। खेतों में चारा लेने गई थी पत्नी, पीछे से पहुंचा पति जानकारी के अनुसार, भोला सिंह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। वहीं, करमजीत कौर भैंस पालती थी और उनसे होने वाली कमाई से घर के खर्च में मदद करती थी। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को करमजीत कौर पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेतों में गई थी। वह खेत में काम कर रही थी, तभी भोला सिंह भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने तेजधार हथियार से करमजीत कौर के सिर पर कई वार किए। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ग्रामीणों के अनुसार, पत्नी की हत्या करने के बाद भोला सिंह वहां से चला गया। कुछ दूरी पर खेतों में जाकर उसने जहरीली चीज खा ली। इससे उसकी भी मौत हो गई। करमजीत कौर की चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने पति-पत्नी के शवों को पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो भोला सिंह के मुंह से झाग निकल रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे घटना की जानकारी मिलते ही थाना महल कलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखवा दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत कौर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। *********** ये खबर भी पढ़ें: झोटा की हत्या का नया VIDEO सामने आया: केमिस्ट गुस्से में पिस्टल लेकर मेडिकल स्टोर से निकला; सरेबाजार फिर पीछे से गोली मारी पंजाब के मानसा में कत्ल किए गए नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के कत्ल का नया VIDEO सामने आया है। इसमें आरोपी केमिस्ट हाथ में पिस्टल लिए दुकान से निकलता है और बाहर खड़े झोटा को पीछे से गोली मार देता है। (पढ़ें पूरी खबर)

