बड़े बालाजी महाराज के 15 दिवसीय उत्सव का आगाज:हाथी वाहन पर छोटे रथ में निकले बालाजी, पांडुमल चौराहे से फव्वारा चौक तक गूंजे जयकारे

बड़े बालाजी महाराज के 15 दिवसीय उत्सव का आगाज:हाथी वाहन पर छोटे रथ में निकले बालाजी, पांडुमल चौराहे से फव्वारा चौक तक गूंजे जयकारे

बुरहानपुर में बड़े बालाजी महाराज के 15 दिवसीय उत्सव की शुरुआत रविवार रात को हुई। उत्सव के पहले दिन भगवान बालाजी महाराज छोटे रथ पर हाथी वाहन में सवार होकर मंदिर से निकले। इस दौरान ‘बालाजी गोविंदा’ के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर संस्थान के मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले ने बताया कि यात्रा मंदिर से शुरू होकर पांडुमल चौराहा, गांधी चौक और फव्वारा चौक से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। भक्तों में भगवान के दर्शन को लेकर काफी उत्साह था। पुजारी ने यह भी बताया कि 12 अक्टूबर को भी भगवान बालाजी महाराज छोटे रथ पर सवार होकर इसी मार्ग से नगर भ्रमण पर निकलेंगे। यह रथ यात्रा पांडुमल चौराहा, गांधी चौक और फव्वारा चौक से होकर वापस मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान भी भक्तों को भगवान के दर्शन का मौका मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *