बड़वानी में भागवत कथा, दीदी विदुषी सुनाएंगी कृष्ण लीला:भाकरिया गोले परिवार मित्र मंडल का कार्यक्रम, कुम्हार मोहल्ला में पंडाल और कलश यात्रा

बड़वानी में भागवत कथा, दीदी विदुषी सुनाएंगी कृष्ण लीला:भाकरिया गोले परिवार मित्र मंडल का कार्यक्रम, कुम्हार मोहल्ला में पंडाल और कलश यात्रा

बड़वानी में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा होगी। इसका आयोजन भाकरिया गोले परिवार मित्र मंडल कर रहा है। शहर में इसे लेकर उत्साह है। राष्ट्रीय कथावाचक दीदी विदुषी जी भागवत कथा सुनाएंगी। उनकी वाणी से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और रास लीला का वर्णन होगा, जो जीवन को नई दिशा देगा। अशोक गोले ने बताया कि मोटी माता मंदिर के पास कुम्हार मोहल्ला में विशाल पंडाल बन रहा है। लाइट, साउंड, पीने के पानी और सुरक्षा के इंतजाम तेजी से हो रहे हैं। कथा से पहले 28 सितंबर को कलश यात्रा निकलेगी। सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर कालिका माता मंदिर से कथा स्थल पहुंचेंगी। अशोक गोले ने लोगों से शामिल होने की अपील की है। बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *