बजाज ऑटो ने भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अपनी सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स ‘ऑल-न्यू पल्सर 125’ और ‘पल्सर 150’ को लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹92,990 रखी गई है। वहीं पल्सर 150 की शुरुआती कीमत ₹1,15,233 एक्स-शोरूम तय की गई है। कंपनी ने इन दोनों मॉडल को नए प्लेटफॉर्म, नए डिजाइन, अपडेटेड चेसिस और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। 3 नए प्लेटफॉर्म्स में बंटी पल्सर रेंज कंपनी के मार्केटिंग प्रेसिडेंट सुमीत नारंग के अनुसार, कंपनी अपनी पूरी पल्सर रेंज को तीन मुख्य प्लेटफॉर्म्स-ओरिजिनल, एन और एनएस में बना रही है। ये नए मॉडल फेस्टिव सीजन से पहले मार्केट में पेश किए जा रहे 10 नए मॉडल/अपडेटेड वेरिएंट्स के प्लान का ही हिस्सा हैं। नए डिजाइन और चेसिस से लैस दोनों मोटरसाइकिलों में पुराना डबल-क्रैडल फ्रेम हटाकर नया सिंगल-क्रैडल फ्रेम दिया गया है। साथ ही रियर में ट्रेडिशनल ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर की जगह अब मोनोशॉक सस्पेंशन जोड़ा गया है। लुक्स की बात करें तो इनमें नई एलईडी हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और शार्प टेल सेक्शन देखने को मिलता है। इंजन और ट्रांसमिशन स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी टॉप-स्पेक्ट्रम वेरिएंट्स में 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/एसएमएस अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और डॉक्यूमेंट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग, ऑल-एलईडी लाइटिंग और स्विचएबल इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी शामिल किया गया है। मार्केट में मुकाबला भारतीय बाजार में नई पल्सर 125 का सीधा मुकाबला टीवीएस रेडर 125, होंडा एसपी 125 और हीरो एक्सट्रीम 125आर से होगा। वहीं, पल्सर 150 की टक्कर होंडा यूनिकॉर्न, होंडा एसपी 160 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से रहेगी। ये खबर भी पढ़ें… इंसान जैसे रोबोट्स फैक्ट्रियों और घरों में काम करेंगे: रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे, इमरजेंसी रेस्क्यू के लिए भी तैयार अब वो दिन दूर नहीं जब घरों और फैक्ट्रियों और घरों में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड्स रोबोट्स काम करेंगे। चीन के बीजिंग में चल रहे वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में 300 से ज्यादा कंपनियों ने 2000 से ज्यादा रोबोट्स पेश किए हैं। 23 अगस्त तक चलने वाले इवेंट में रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे हैं, डांस, बॉक्सिंग करने वाले रोबोट्स और इंडस्ट्रियल मशीनें तो पूरे इवेंट का सेंटर पाइंट बने हुए हैं। यही नहीं ये रोबोट रेस्क्यू के लिए भी तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
बजाज ने नई पल्सर 125 और 150 लॉन्च की:कीमत 92,990 रुपए से शुरू; नए प्लेटफॉर्म, डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश

