गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड स्थित नहर के पास चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना मंगलवार अहले सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच की बतायी जा रही है। गृहस्वामी शंकर कुमार राय पिछले करीब डेढ़ माह से अपने बेटे के पास मुंबई में रह रहे हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर बाउंड्री पार कर घर के अंदर घुसे और मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दो कमरों में रखी दोनों अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे सामान को खंगाला। चोर अलमारी में रखे जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये। घटना के बाद घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दोनों कमरों की अलमारी खुली हुई थी। घर का ताला टूटा मिला घर की देखरेख कर रहे रिश्तेदार रंजीत राय ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार की सुबह करीब चार बजे अपना घर जाने से पहले शंकर कुमार राय के घर का गेट बंद कर गये थे। सुबह करीब नौ बजे जब उनका बेटा घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर दोनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। रंजीत राय के अनुसार, चोरों ने दोनों कमरों में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सामान की जांच की और जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी में कितने के जेवरात और अन्य सामान की चोरी हुई है, इसका सही आकलन गृहस्वामी के मुंबई से लौटने के बाद ही हो सकेगा। सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बंद घर में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की गयी है। उन्होंने बताया कि घर के लोग बाहर रहते हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड स्थित नहर के पास चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना मंगलवार अहले सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच की बतायी जा रही है। गृहस्वामी शंकर कुमार राय पिछले करीब डेढ़ माह से अपने बेटे के पास मुंबई में रह रहे हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर बाउंड्री पार कर घर के अंदर घुसे और मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दो कमरों में रखी दोनों अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे सामान को खंगाला। चोर अलमारी में रखे जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये। घटना के बाद घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दोनों कमरों की अलमारी खुली हुई थी। घर का ताला टूटा मिला घर की देखरेख कर रहे रिश्तेदार रंजीत राय ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार की सुबह करीब चार बजे अपना घर जाने से पहले शंकर कुमार राय के घर का गेट बंद कर गये थे। सुबह करीब नौ बजे जब उनका बेटा घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर दोनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। रंजीत राय के अनुसार, चोरों ने दोनों कमरों में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सामान की जांच की और जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी में कितने के जेवरात और अन्य सामान की चोरी हुई है, इसका सही आकलन गृहस्वामी के मुंबई से लौटने के बाद ही हो सकेगा। सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बंद घर में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की गयी है। उन्होंने बताया कि घर के लोग बाहर रहते हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

