बक्सर स्कूल कांड के जिम्मेदार 3 किरदार:टीचर ने रेप कर वीडियो बनाए, दोस्त को भेजा–वो भी ब्लैकमेल करने लगा, प्रिंसिपल एक सप्ताह चुप रहे

बक्सर स्कूल कांड के जिम्मेदार 3 किरदार:टीचर ने रेप कर वीडियो बनाए, दोस्त को भेजा–वो भी ब्लैकमेल करने लगा, प्रिंसिपल एक सप्ताह चुप रहे

बक्सर में स्कूल की छात्रा से रेप और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने टीचर अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। दूसरे शिक्षक वीरेंद्र की तलाश में छापेमारी जारी है। स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमाम अली अंसारी से भी पूछताछ की जा रही है। स्कूल जैसी जगह पर एक लड़की टीचर्स के बीच ट्रैप होती चली गई और किसी ने उसकी मदद नहीं की। वो इतनी डरी हुई थी कि 6 महीने से जो टीचर्स कहते रहे करती रही। होटल का वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने हिम्मत दिखाई और दोनों टीचर्स समेत प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज कराई। बक्सर के स्कूल कांड के पीछे 3 किरदार हैं, जिन्हें शायद शिक्षक कहने पर भी हमें शर्म आ जाए। सबसे पहले तीनों चेहरों को देखिए कैसे-कैसे जुड़ी कड़ियां? आरोपी टीचर वीरेंद्र ने कहां से बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट? स्कूल के 3 अन्य टीचरों से क्यों हो रही पूछताछ? अब तक प्रशासन की तरफ से क्या-क्या हुई कार्रवाई? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले अरविंद कुमार का नाम आया सामने पीड़ित छात्रा ने अपने बयान में बताया, 2024 के शुरुआत में मेरी मुलाकात टीचर अरविंद कुमार से हुई थी। वो स्कूल में नए आए थे। हमारे क्लास टीचर थे। उनके क्लास में आते ही सारे बच्चे शांत हो जाते थे। वो बहुत अच्छे से पढ़ाते थे, इसी वजह से उनकी क्लास कोई मिस नहीं करना चाहता था। एक साल के अंदर पढ़ाई करते-करते अरविंद सर से मेरी नजदिकियां बढ़ गईं। इस दौरान सर ने मेरा फोन नंबर लिया और मुझे भी अपना दिया। उन्होंने मुझसे कहा, अगर तुम्हें मेरी कभी भी जरूरत हो तो कॉल कर लेना। इसके बाद से उन्होंने धीरे-धीरे पढ़ाने के बहाने देर रात कॉल करना शुरू कर दिया। इस बीच उन्होंने मुझसे कहा, अगर तुम्हें सारे सब्जेक्ट में पास होना है तो मैं जैसा-जैसा कहूंगा, वैसा करना पड़ेगा। मुझे लगा ये पढ़ाई से जुड़ी चीजें करवाएंगे इसी वजह से मैंने उन्हें हां बोल दिया। घुमाने के बहाने ले गए होटल, जबरन बनाया शारिरीक संबंध लड़की का कहना है कि अरविंद सर किसी भी छात्रा को फोन करते थे। उसे अपने पास बुलाते थे। जब स्टूडेंट उनके पास पहुंचती थी, तो वो अन्य लड़कियों को भी फोन कर बुलाने का दबाव बनाते थे। शुरुआत में हमें लगा कि वो बस घूमने और बात करने के लिए हमलोगों को अपने पास बुलाते हैं, लेकिन समय बीतता गया और लड़कियां अरविंद सर के झांसे में आती गईं। हर लड़की से अरविंद सर यही कहते थे कि मैं तुमसे सच्चा वाला प्यार करता हूं और तुम्हारी सारी दोस्त मेरी दोस्त हैं। मैं उनलोगों को इसी वजह से बुलाता हूं ताकि उन्हें शक ना हो। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि धीरे-धीरे अपनी बात मनवाते हुए एक दिन वो मुझे होटल ले गए। वहां मेरे साथ जबरन संबंध बनाए गए। इसी दौरान उन्होंने मेरा न्यूड वीडियो बना लिया। छात्रा का दावा है कि बाद में उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया गया। पुलिस इस दावे की पुष्टि के लिए होटल वाले एंगल की जांच कर रही है। छात्रा की निशानदेही पर डुमरांव के कई होटलों में छापेमारी की गई है। इस दौरान पुलिस ने डुमरांव के एक निजी होटल का कमरा सील किया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, अभी यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है कि कथित घटना इसी कमरे में हुई थी या नहीं। गिरफ्तार अरविंद से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस को कथित तौर पर छात्रा को पटना के कुछ होटलों में ले जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद विशेष टीम पटना भेजी गई है। वहां होटल के CCTV, रजिस्टर और दूसरे रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। यह आपके पुराने मैटर का नया और काफी मजबूत एंगल है। ‘मैं चिल्लाती रही, वो मेरा रेप करते रहे…’ शुरूआत में मुझे बहुत डर लगा। जब मैं कमरे में गई तो उसने मेरे साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। मैंने उसे बहुत रोका लेकिन वो नहीं माना। इसपर मैंने उससे कहा, मैं ये सब नहीं कर सकती हूं। अरविंद सर गुस्से में आ गए और उसने मेरे साथ जबरन शारिरिक संबंध बनाए। मैं रोते रही चिल्लाती रही लेकिन वो नहीं रूके। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने मेरा वीडियो भी बना लिया है। इसके बाद उन्होंने वीडिया वायरल करने की धमकी देते हुए मेरे साथ कई बार संबंध बनाया। मैं रोती थी, गिड़गिड़ाती थी…लेकिन वो लगातार मेरा रेप करते रहे। ये करीब एक महीने तक चला। इसके बाद मैंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। ऐसे जुड़ा दूसरे शिक्षक वीरेंद्र का नाम मामले की अगली कड़ी दूसरे शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद से जुड़ती है। छात्रा के बयान के मुताबिक, अरविंद ने वीरेंद्र को वीडियो और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वीरेंद्र के नंबर से भी छात्रा को फोन कर धमकी देने का आरोप है। मार्च 2026 में मैंने 8वीं पास कर स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद मुझे लगा कि अब सारी टेंशन खत्म हो जाएगी। इस बीच मई 2026 में अरविंद सर ने हमारे ही स्कूल के एक और टीचर वीरेंद्र सर को सारी बातें बता दी। अरविंद सर ने वीरेंद्र सर के नंबर से मुझे फोन कर कहा, अगर तुम मुझसे होटल में मिलने नहीं आओगी, तो ये वीडियो मैं वीरेंद्र को भेज दूंगा। अब पुलिस के सामने सवाल है कि क्या वीरेंद्र को पहले से वीडियो की जानकारी थी? क्या दोनों एक-दूसरे की लड़कियों को फंसाने में मदद करते थे।? अब पुलिस इन सवालों का जवाब मोबाइल में तलाश रही है। फर्जी प्रमाणपत्र की शिकायत बता दें कि ग्रामीणों के मुताबिक, वीरेंद्र प्रसाद के खिलाफ 2023 में जिला लोक शिकायत पदाधिकारी के यहां फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने की शिकायत दी गई थी। तत्कालीन DEO अनिल द्विवेदी के निर्देश पर तत्कालीन BEO अजय प्रसाद से जांच कराए जाने की बात सामने आई है। शिकायत की जांच के दौरान अधिकारी बलिया स्थित मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, जिस शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के आधार पर वीरेंद्र ने नौकरी की थी, उससे जुड़े 1997-99 सत्र में उसका नामांकन नहीं मिलने का दावा किया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि वीरेंद्र 2020 में छेड़खानी के एक मामले में जेल भी जा चुका है। वीडियो गांव तक पहुंचा तो खुला मामला वहीं, छात्रा ने आगे बताया अरविंद सर ने मुझे सिर्फ धमकी नहीं दी थी, उन्होंने मेरा न्यूड वीडियो वीरेंद्र सर को भी भेज दिया था। इसके बाद से वो भी मुझे फोन कर धमकी देने लगे। उन्होंने मुझसे कहा, अगर तुम मेरे साथ नहीं सोई तो मैं तुम्हारा ये वीडियो पूरे गांव वालों को भेजकर तुम्हें बदनाम कर दूंगा। 28 अगस्त 2026 को अचानक मेरे गांव के कुछ लोग मेरे घर पहुंचे, उन्होंने मेरे पापा से कहा- आपकी बेटी का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। मेरे पापा डर गए। उन्होंने मुझे बुलाया और सबके सामने डांट लगाई। इसके बाद मैंने पूरे गांव वालों के सामने सारी बातें खोल दी। इसके बाद ग्रामीण 29 अगस्त को स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ स्कूल में शिकायत की। इसी दौरान शिक्षकों के मोबाइल फोन को लेकर भी कई दावे सामने आए। हालांकि, मोबाइल में छात्राओं से संबंधित सामग्री मिलने की बात की पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। अगर मोबाइल पुलिस को मिलता है और उसकी डिजिटल जांच होती है, तो उससे कॉल हिस्ट्री, चैट, फोटो, वीडियो और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए आरोपियों और छात्राओं के बीच संपर्क की कड़ियां सामने आ सकती हैं। शिकायत के बाद नपे प्रिंसिपल, आज मिलना था अवॉर्ड मामले में तीसरा नाम स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमाम अली अंसारी का है। आरोप है कि शिक्षकों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद प्रिंसिपल ने मामले को रोकने या दबाने की कोशिश की। दोनों शिक्षकों को बचाने का भी प्रयास किया। इसी आरोप को लेकर पुलिस ने उन्हें भी प्राथमिकी में आरोपी बनाया है। डुमरांव एसडीपीओ के अनुसार, प्रधानाध्यापक पर दोनों शिक्षकों को कथित रूप से संरक्षण देने का आरोप है। उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि प्रिंसिपल की वास्तविक भूमिका क्या थी, यह पुलिस जांच में सामने आए साक्ष्यों से ही तय होगा। इस मामले में प्रिंसिपल की गिरफ्तारी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनका नाम राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए सिलेक्ट शिक्षकों की लिस्ट में था। आज शिक्षक दिवस के मौके पर उन्हें सम्मानित किया जाना था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुरस्कार से वंचित करने की अनुशंसा की गई है। पुलिस इन एंगल पर कर रही जांच जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने छात्रा के स्कूल बैग, कॉपी और किताबों की भी पड़ताल की है। साथ ही वीरेंद्र प्रसाद के मोबाइल को ट्रेस कर चुकी है। अब उसके मोबाइल के जल्द बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। फोन हाथ लगने के बाद चैट, कॉल हिस्ट्री, वीडियो, फोटो से कई बातें क्लियर होंगी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के अलावा इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। बता दें कि पुलिस इस मामले में अभी तक टोटल 8 लोगों से पूछताछ कर रही है। इसमें दो आरोपी अरविंद और प्रिंसिपल हैं। वहीं, 3 और स्टूडेंट्स और टीचर से पुलिस पूछताछ कर रही है। अब पुलिस के सामने 6 बड़े सवाल 1. अरविंद और छात्राओं के बीच कितने समय से संपर्क था? वो छात्राओं को किस तरह से फंसाता था? 2. वीरेंद्र की इसमें भूमिका क्या थी? अरविंद ने उसे वीडियो कब भेजा और कितने समय से वो छात्रा को ब्लैमेल कर रहा था? 3. वीडियो सबसे पहले किसने बनाया और किस नंबर पर शेयर किया? कितनी लड़कियों के वीडियो इस तरह बनाए गए हैं? 4. क्या आरोपियों के मोबाइल में और छात्राओं से जुड़े वीडियो, चैट या ऑडियो मौजूद हैं? ब्लैकमेल करने की पूरी थ्योरी क्या थी? 5. गांव वालों के अनुसार 10–12 लड़कियों के साथ ऐसा किया गया है, वो छात्राएं कौन हैं..क्या वो सामने आएंगी पुलिस इस पर भी काम रही है। 6. वो तीन छात्राएं कौन हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है, और तीन अन्य टीचर से भी पूछताछ हो रही है उनका अरविंद से क्या रिलेशन है? बक्सर में स्कूल की छात्रा से रेप और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने टीचर अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। दूसरे शिक्षक वीरेंद्र की तलाश में छापेमारी जारी है। स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमाम अली अंसारी से भी पूछताछ की जा रही है। स्कूल जैसी जगह पर एक लड़की टीचर्स के बीच ट्रैप होती चली गई और किसी ने उसकी मदद नहीं की। वो इतनी डरी हुई थी कि 6 महीने से जो टीचर्स कहते रहे करती रही। होटल का वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने हिम्मत दिखाई और दोनों टीचर्स समेत प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज कराई। बक्सर के स्कूल कांड के पीछे 3 किरदार हैं, जिन्हें शायद शिक्षक कहने पर भी हमें शर्म आ जाए। सबसे पहले तीनों चेहरों को देखिए कैसे-कैसे जुड़ी कड़ियां? आरोपी टीचर वीरेंद्र ने कहां से बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट? स्कूल के 3 अन्य टीचरों से क्यों हो रही पूछताछ? अब तक प्रशासन की तरफ से क्या-क्या हुई कार्रवाई? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले अरविंद कुमार का नाम आया सामने पीड़ित छात्रा ने अपने बयान में बताया, 2024 के शुरुआत में मेरी मुलाकात टीचर अरविंद कुमार से हुई थी। वो स्कूल में नए आए थे। हमारे क्लास टीचर थे। उनके क्लास में आते ही सारे बच्चे शांत हो जाते थे। वो बहुत अच्छे से पढ़ाते थे, इसी वजह से उनकी क्लास कोई मिस नहीं करना चाहता था। एक साल के अंदर पढ़ाई करते-करते अरविंद सर से मेरी नजदिकियां बढ़ गईं। इस दौरान सर ने मेरा फोन नंबर लिया और मुझे भी अपना दिया। उन्होंने मुझसे कहा, अगर तुम्हें मेरी कभी भी जरूरत हो तो कॉल कर लेना। इसके बाद से उन्होंने धीरे-धीरे पढ़ाने के बहाने देर रात कॉल करना शुरू कर दिया। इस बीच उन्होंने मुझसे कहा, अगर तुम्हें सारे सब्जेक्ट में पास होना है तो मैं जैसा-जैसा कहूंगा, वैसा करना पड़ेगा। मुझे लगा ये पढ़ाई से जुड़ी चीजें करवाएंगे इसी वजह से मैंने उन्हें हां बोल दिया। घुमाने के बहाने ले गए होटल, जबरन बनाया शारिरीक संबंध लड़की का कहना है कि अरविंद सर किसी भी छात्रा को फोन करते थे। उसे अपने पास बुलाते थे। जब स्टूडेंट उनके पास पहुंचती थी, तो वो अन्य लड़कियों को भी फोन कर बुलाने का दबाव बनाते थे। शुरुआत में हमें लगा कि वो बस घूमने और बात करने के लिए हमलोगों को अपने पास बुलाते हैं, लेकिन समय बीतता गया और लड़कियां अरविंद सर के झांसे में आती गईं। हर लड़की से अरविंद सर यही कहते थे कि मैं तुमसे सच्चा वाला प्यार करता हूं और तुम्हारी सारी दोस्त मेरी दोस्त हैं। मैं उनलोगों को इसी वजह से बुलाता हूं ताकि उन्हें शक ना हो। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि धीरे-धीरे अपनी बात मनवाते हुए एक दिन वो मुझे होटल ले गए। वहां मेरे साथ जबरन संबंध बनाए गए। इसी दौरान उन्होंने मेरा न्यूड वीडियो बना लिया। छात्रा का दावा है कि बाद में उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया गया। पुलिस इस दावे की पुष्टि के लिए होटल वाले एंगल की जांच कर रही है। छात्रा की निशानदेही पर डुमरांव के कई होटलों में छापेमारी की गई है। इस दौरान पुलिस ने डुमरांव के एक निजी होटल का कमरा सील किया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, अभी यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है कि कथित घटना इसी कमरे में हुई थी या नहीं। गिरफ्तार अरविंद से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस को कथित तौर पर छात्रा को पटना के कुछ होटलों में ले जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद विशेष टीम पटना भेजी गई है। वहां होटल के CCTV, रजिस्टर और दूसरे रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। यह आपके पुराने मैटर का नया और काफी मजबूत एंगल है। ‘मैं चिल्लाती रही, वो मेरा रेप करते रहे…’ शुरूआत में मुझे बहुत डर लगा। जब मैं कमरे में गई तो उसने मेरे साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। मैंने उसे बहुत रोका लेकिन वो नहीं माना। इसपर मैंने उससे कहा, मैं ये सब नहीं कर सकती हूं। अरविंद सर गुस्से में आ गए और उसने मेरे साथ जबरन शारिरिक संबंध बनाए। मैं रोते रही चिल्लाती रही लेकिन वो नहीं रूके। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने मेरा वीडियो भी बना लिया है। इसके बाद उन्होंने वीडिया वायरल करने की धमकी देते हुए मेरे साथ कई बार संबंध बनाया। मैं रोती थी, गिड़गिड़ाती थी…लेकिन वो लगातार मेरा रेप करते रहे। ये करीब एक महीने तक चला। इसके बाद मैंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। ऐसे जुड़ा दूसरे शिक्षक वीरेंद्र का नाम मामले की अगली कड़ी दूसरे शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद से जुड़ती है। छात्रा के बयान के मुताबिक, अरविंद ने वीरेंद्र को वीडियो और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वीरेंद्र के नंबर से भी छात्रा को फोन कर धमकी देने का आरोप है। मार्च 2026 में मैंने 8वीं पास कर स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद मुझे लगा कि अब सारी टेंशन खत्म हो जाएगी। इस बीच मई 2026 में अरविंद सर ने हमारे ही स्कूल के एक और टीचर वीरेंद्र सर को सारी बातें बता दी। अरविंद सर ने वीरेंद्र सर के नंबर से मुझे फोन कर कहा, अगर तुम मुझसे होटल में मिलने नहीं आओगी, तो ये वीडियो मैं वीरेंद्र को भेज दूंगा। अब पुलिस के सामने सवाल है कि क्या वीरेंद्र को पहले से वीडियो की जानकारी थी? क्या दोनों एक-दूसरे की लड़कियों को फंसाने में मदद करते थे।? अब पुलिस इन सवालों का जवाब मोबाइल में तलाश रही है। फर्जी प्रमाणपत्र की शिकायत बता दें कि ग्रामीणों के मुताबिक, वीरेंद्र प्रसाद के खिलाफ 2023 में जिला लोक शिकायत पदाधिकारी के यहां फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने की शिकायत दी गई थी। तत्कालीन DEO अनिल द्विवेदी के निर्देश पर तत्कालीन BEO अजय प्रसाद से जांच कराए जाने की बात सामने आई है। शिकायत की जांच के दौरान अधिकारी बलिया स्थित मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, जिस शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के आधार पर वीरेंद्र ने नौकरी की थी, उससे जुड़े 1997-99 सत्र में उसका नामांकन नहीं मिलने का दावा किया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि वीरेंद्र 2020 में छेड़खानी के एक मामले में जेल भी जा चुका है। वीडियो गांव तक पहुंचा तो खुला मामला वहीं, छात्रा ने आगे बताया अरविंद सर ने मुझे सिर्फ धमकी नहीं दी थी, उन्होंने मेरा न्यूड वीडियो वीरेंद्र सर को भी भेज दिया था। इसके बाद से वो भी मुझे फोन कर धमकी देने लगे। उन्होंने मुझसे कहा, अगर तुम मेरे साथ नहीं सोई तो मैं तुम्हारा ये वीडियो पूरे गांव वालों को भेजकर तुम्हें बदनाम कर दूंगा। 28 अगस्त 2026 को अचानक मेरे गांव के कुछ लोग मेरे घर पहुंचे, उन्होंने मेरे पापा से कहा- आपकी बेटी का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। मेरे पापा डर गए। उन्होंने मुझे बुलाया और सबके सामने डांट लगाई। इसके बाद मैंने पूरे गांव वालों के सामने सारी बातें खोल दी। इसके बाद ग्रामीण 29 अगस्त को स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ स्कूल में शिकायत की। इसी दौरान शिक्षकों के मोबाइल फोन को लेकर भी कई दावे सामने आए। हालांकि, मोबाइल में छात्राओं से संबंधित सामग्री मिलने की बात की पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। अगर मोबाइल पुलिस को मिलता है और उसकी डिजिटल जांच होती है, तो उससे कॉल हिस्ट्री, चैट, फोटो, वीडियो और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए आरोपियों और छात्राओं के बीच संपर्क की कड़ियां सामने आ सकती हैं। शिकायत के बाद नपे प्रिंसिपल, आज मिलना था अवॉर्ड मामले में तीसरा नाम स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमाम अली अंसारी का है। आरोप है कि शिक्षकों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद प्रिंसिपल ने मामले को रोकने या दबाने की कोशिश की। दोनों शिक्षकों को बचाने का भी प्रयास किया। इसी आरोप को लेकर पुलिस ने उन्हें भी प्राथमिकी में आरोपी बनाया है। डुमरांव एसडीपीओ के अनुसार, प्रधानाध्यापक पर दोनों शिक्षकों को कथित रूप से संरक्षण देने का आरोप है। उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि प्रिंसिपल की वास्तविक भूमिका क्या थी, यह पुलिस जांच में सामने आए साक्ष्यों से ही तय होगा। इस मामले में प्रिंसिपल की गिरफ्तारी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनका नाम राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए सिलेक्ट शिक्षकों की लिस्ट में था। आज शिक्षक दिवस के मौके पर उन्हें सम्मानित किया जाना था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुरस्कार से वंचित करने की अनुशंसा की गई है। पुलिस इन एंगल पर कर रही जांच जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने छात्रा के स्कूल बैग, कॉपी और किताबों की भी पड़ताल की है। साथ ही वीरेंद्र प्रसाद के मोबाइल को ट्रेस कर चुकी है। अब उसके मोबाइल के जल्द बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। फोन हाथ लगने के बाद चैट, कॉल हिस्ट्री, वीडियो, फोटो से कई बातें क्लियर होंगी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के अलावा इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। बता दें कि पुलिस इस मामले में अभी तक टोटल 8 लोगों से पूछताछ कर रही है। इसमें दो आरोपी अरविंद और प्रिंसिपल हैं। वहीं, 3 और स्टूडेंट्स और टीचर से पुलिस पूछताछ कर रही है। अब पुलिस के सामने 6 बड़े सवाल 1. अरविंद और छात्राओं के बीच कितने समय से संपर्क था? वो छात्राओं को किस तरह से फंसाता था? 2. वीरेंद्र की इसमें भूमिका क्या थी? अरविंद ने उसे वीडियो कब भेजा और कितने समय से वो छात्रा को ब्लैमेल कर रहा था? 3. वीडियो सबसे पहले किसने बनाया और किस नंबर पर शेयर किया? कितनी लड़कियों के वीडियो इस तरह बनाए गए हैं? 4. क्या आरोपियों के मोबाइल में और छात्राओं से जुड़े वीडियो, चैट या ऑडियो मौजूद हैं? ब्लैकमेल करने की पूरी थ्योरी क्या थी? 5. गांव वालों के अनुसार 10–12 लड़कियों के साथ ऐसा किया गया है, वो छात्राएं कौन हैं..क्या वो सामने आएंगी पुलिस इस पर भी काम रही है। 6. वो तीन छात्राएं कौन हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है, और तीन अन्य टीचर से भी पूछताछ हो रही है उनका अरविंद से क्या रिलेशन है?  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *