बक्सर में DM-SP ने निकाला फ्लैग मार्च:346 पूजा पंडालों पर रहेगी नजर, 199 जगहों पर दंडाधिकारी-पुलिस तैनात

बक्सर में DM-SP ने निकाला फ्लैग मार्च:346 पूजा पंडालों पर रहेगी नजर, 199 जगहों पर दंडाधिकारी-पुलिस तैनात

बक्सर में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य के नेतृत्व में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च ज्योति चौक से लेकर खलासी मुहल्ला, सराय फाटक, हनुमान फाटक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज होते हुए पुलिस थाना तक निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता तथा सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील की कि वे दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें। पर्याप्त साफ सफाई कराने का निर्देश दिया जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फ्लैग मार्च के तत्पश्चात किला मैदान में होने वाले रावण वध के तैयारी के संबंध में निरीक्षण किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को किला मैदान एवं उसके आस पास पर्याप्त साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया। जिले में इस वर्ष कुल 346 पूजा पंडाल प्रस्तावित हैं। इनमें बक्सर अनुमंडल के 151 और डुमरांव अनुमंडल के 195 पूजा पंडाल शामिल हैं। क्यूआरटी गठित की गई इतनी बड़ी संख्या में पूजा पंडालों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिले में 199 स्थानों पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, 33 स्थानों पर गश्ती दल तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बक्सर अनुमंडल में पांच और डुमरांव अनुमंडल में तीन क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की गई हैं। इसके अलावा दोनों अनुमंडलों में एक-एक जोनल दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 19 स्थानों पर बैरियर और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पूजा के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को नियंत्रित किया जा सके। बक्सर में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य के नेतृत्व में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च ज्योति चौक से लेकर खलासी मुहल्ला, सराय फाटक, हनुमान फाटक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज होते हुए पुलिस थाना तक निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता तथा सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील की कि वे दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें। पर्याप्त साफ सफाई कराने का निर्देश दिया जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फ्लैग मार्च के तत्पश्चात किला मैदान में होने वाले रावण वध के तैयारी के संबंध में निरीक्षण किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को किला मैदान एवं उसके आस पास पर्याप्त साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया। जिले में इस वर्ष कुल 346 पूजा पंडाल प्रस्तावित हैं। इनमें बक्सर अनुमंडल के 151 और डुमरांव अनुमंडल के 195 पूजा पंडाल शामिल हैं। क्यूआरटी गठित की गई इतनी बड़ी संख्या में पूजा पंडालों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिले में 199 स्थानों पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, 33 स्थानों पर गश्ती दल तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बक्सर अनुमंडल में पांच और डुमरांव अनुमंडल में तीन क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की गई हैं। इसके अलावा दोनों अनुमंडलों में एक-एक जोनल दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 19 स्थानों पर बैरियर और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पूजा के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को नियंत्रित किया जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *