बक्सर में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’:2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान; स्वास्थ्य शिविर, रैली और प्रतियोगिताएं होंगी

बक्सर में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’:2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान; स्वास्थ्य शिविर, रैली और प्रतियोगिताएं होंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। बक्सर में सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनसंवाद से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसकी जानकारी रविवार को सदर विधायक आनंद मिश्र ने जिला अतिथि गृह में दी। विधायक ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 से 7 अक्टूबर 2026 तक नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा ने एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों के जरिए ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। रक्तदान शिविर से होगी शुरुआत, शाम को जलेंगे दीये
17 सितंबर को अभियान की शुरुआत सेवा दिवस के रूप में होगी। इस दिन रक्तदान शिविर समेत कई सेवा कार्य किए जाएंगे। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। इसके तहत बूथों, सार्वजनिक और धार्मिक जगहों के साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर दीप जलाए जाएंगे। स्वास्थ्य शिविर से लेकर बाइक-साइकिल रैली तक
अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, श्रमदान, पदयात्रा, बाइक और साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। ‘सेवा सेतु अभियान’ भी चलेगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर मां और बच्चे के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े कार्यक्रम होंगे। बच्चों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता
स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। नुक्कड़ नाटक और सोशल मीडिया के जरिए सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की कहानियां लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। सार्वजनिक जगहों पर रंगोली, स्वच्छता और अन्य सेवा कार्य भी होंगे। 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान
2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं के लिए इनोवेशन चैलेंज और पंचायत व नगर निकाय प्रतिनिधियों के साथ सुशासन सेवा संवाद भी आयोजित होगा। लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील
भाजपा नेताओं के मुताबिक, अभियान के जरिए सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों से बातचीत बढ़ाने और उन्हें विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विधायक आनंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। बक्सर में सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनसंवाद से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसकी जानकारी रविवार को सदर विधायक आनंद मिश्र ने जिला अतिथि गृह में दी। विधायक ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 से 7 अक्टूबर 2026 तक नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा ने एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों के जरिए ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। रक्तदान शिविर से होगी शुरुआत, शाम को जलेंगे दीये
17 सितंबर को अभियान की शुरुआत सेवा दिवस के रूप में होगी। इस दिन रक्तदान शिविर समेत कई सेवा कार्य किए जाएंगे। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। इसके तहत बूथों, सार्वजनिक और धार्मिक जगहों के साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर दीप जलाए जाएंगे। स्वास्थ्य शिविर से लेकर बाइक-साइकिल रैली तक
अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, श्रमदान, पदयात्रा, बाइक और साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। ‘सेवा सेतु अभियान’ भी चलेगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर मां और बच्चे के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े कार्यक्रम होंगे। बच्चों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता
स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। नुक्कड़ नाटक और सोशल मीडिया के जरिए सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की कहानियां लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। सार्वजनिक जगहों पर रंगोली, स्वच्छता और अन्य सेवा कार्य भी होंगे। 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान
2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं के लिए इनोवेशन चैलेंज और पंचायत व नगर निकाय प्रतिनिधियों के साथ सुशासन सेवा संवाद भी आयोजित होगा। लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील
भाजपा नेताओं के मुताबिक, अभियान के जरिए सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों से बातचीत बढ़ाने और उन्हें विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विधायक आनंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *