बक्सर में जन सुराज की नई जिला टीम घोषित:बजरंगी मिश्रा बने जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों की नई नियुक्ति, बाबा कॉम्प्लेक्स में हुई औपचारिक घोषणा

बक्सर जिले के बाबा कॉम्प्लेक्स में बुधवार को जन सुराज की जिला इकाई के लिए नई सलाहकार समिति और पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में बजरंगी मिश्रा को जिलाध्यक्ष, रघुवर सिंह को महामंत्री, विजय कुमार पाठक को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, आशा देवी को महिला अध्यक्ष तथा शंभू नाथ यादव और रीना शर्मा को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद उन्हें पुष्पमाला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य जन सुराज को जिले के गांव-गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचाकर मजबूत करना है। पार्टी जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएगी
उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान में जन सुराज एक सशक्त विपक्ष के रूप में उभर रहा है और पार्टी जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएगी। मिश्रा ने विश्वास दिलाया कि संगठन के कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उजागर करने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि ये नियुक्तियां शाहाबाद क्षेत्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं। 15 दिनों के भीतर जिला कमेटी की लिस्ट सौंपी जाएगी
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर जिला कमेटी का विस्तार कर उसकी सूची क्षेत्रीय कमेटी को सौंपी जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके। जिला सलाहकार समिति में कामेश्वर ओझा, रामायण सिंह, नागेंद्र प्रजापति, केशव राम और मकसूद खान को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिद्ध नाथ राय, पदमा ओझा, श्रीकांत पाठक, धन्नू लाल, धनजी पांडेय, अरविंद पांडेय, विशेश्वर दुबे, धनंजय पासवान सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। शंभूनाथ मिश्रा को किसान अध्यक्ष की जिम्मेदारी
अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अजीत सम्राट को युवा अध्यक्ष, शंभूनाथ मिश्रा को किसान अध्यक्ष, संजय कुमार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नीलू खरवार को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जगदंबा जी को अंबेडकर मंच अध्यक्ष और फैयाज खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम के गठन के साथ ही जिले में जन सुराज के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बक्सर जिले के बाबा कॉम्प्लेक्स में बुधवार को जन सुराज की जिला इकाई के लिए नई सलाहकार समिति और पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में बजरंगी मिश्रा को जिलाध्यक्ष, रघुवर सिंह को महामंत्री, विजय कुमार पाठक को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, आशा देवी को महिला अध्यक्ष तथा शंभू नाथ यादव और रीना शर्मा को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद उन्हें पुष्पमाला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य जन सुराज को जिले के गांव-गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचाकर मजबूत करना है। पार्टी जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएगी
उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान में जन सुराज एक सशक्त विपक्ष के रूप में उभर रहा है और पार्टी जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएगी। मिश्रा ने विश्वास दिलाया कि संगठन के कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उजागर करने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि ये नियुक्तियां शाहाबाद क्षेत्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं। 15 दिनों के भीतर जिला कमेटी की लिस्ट सौंपी जाएगी
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर जिला कमेटी का विस्तार कर उसकी सूची क्षेत्रीय कमेटी को सौंपी जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके। जिला सलाहकार समिति में कामेश्वर ओझा, रामायण सिंह, नागेंद्र प्रजापति, केशव राम और मकसूद खान को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिद्ध नाथ राय, पदमा ओझा, श्रीकांत पाठक, धन्नू लाल, धनजी पांडेय, अरविंद पांडेय, विशेश्वर दुबे, धनंजय पासवान सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। शंभूनाथ मिश्रा को किसान अध्यक्ष की जिम्मेदारी
अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अजीत सम्राट को युवा अध्यक्ष, शंभूनाथ मिश्रा को किसान अध्यक्ष, संजय कुमार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नीलू खरवार को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जगदंबा जी को अंबेडकर मंच अध्यक्ष और फैयाज खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम के गठन के साथ ही जिले में जन सुराज के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *