बक्सर में किसान की गला रेतकर हत्या:खेत में मिला शव, मर्डर से पहले मारपीट की आशंका, शरीर पर मिले जख्म के निशान

बक्सर में किसान की गला रेतकर हत्या:खेत में मिला शव, मर्डर से पहले मारपीट की आशंका, शरीर पर मिले जख्म के निशान

बक्सर में गुरुवार देर रात किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान का शव गांव के खेतों में तालाब के पास मिला। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव की है। मृतक की पहचान जीउत सिंह कुशवाहा के बेटे हरिभजन सिंह कुशवाहा(35) के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हरिभजन सिंह गांव के खेतों में तालाब के पास अपनी धान की फसल और मवेशियों की देखभाल करते थे। गुरुवार रात भी वह खेत की निगरानी के लिए गए थे। इसी दौरान छिपे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। माना जा रहा है कि पहले उनके साथ मारपीट की गई और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर मौके से भाग गए। शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद फोरेंसिक जांच टीम और डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कई सबूत जमा किए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में भी जांच कर रही है। मौके से मिली तस्वीरों में किसान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे हैं। उनकी हथेली और जांघ पर भी धारदार हथियार से कटने के निशान बताए जा रहे हैं। गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि हत्या से पहले किसान ने हमलावरों का विरोध किया होगा। हालांकि, हत्या की असली वजह और इसमें शामिल हमलावरों के बारे में पुलिस की जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी। किसान के परिवार वालों से पूछताछ जारी पुलिस हत्या के पीछे आपसी विवाद, पुरानी दुश्मनी और दूसरे पहलुओं पर जांच कर रही है। किसान के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ संदिग्ध लोगों और गतिविधियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।किसान की हत्या की खबर फैलते ही भटवलिया गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बक्सर में गुरुवार देर रात किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान का शव गांव के खेतों में तालाब के पास मिला। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव की है। मृतक की पहचान जीउत सिंह कुशवाहा के बेटे हरिभजन सिंह कुशवाहा(35) के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हरिभजन सिंह गांव के खेतों में तालाब के पास अपनी धान की फसल और मवेशियों की देखभाल करते थे। गुरुवार रात भी वह खेत की निगरानी के लिए गए थे। इसी दौरान छिपे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। माना जा रहा है कि पहले उनके साथ मारपीट की गई और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर मौके से भाग गए। शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद फोरेंसिक जांच टीम और डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कई सबूत जमा किए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में भी जांच कर रही है। मौके से मिली तस्वीरों में किसान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे हैं। उनकी हथेली और जांघ पर भी धारदार हथियार से कटने के निशान बताए जा रहे हैं। गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि हत्या से पहले किसान ने हमलावरों का विरोध किया होगा। हालांकि, हत्या की असली वजह और इसमें शामिल हमलावरों के बारे में पुलिस की जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी। किसान के परिवार वालों से पूछताछ जारी पुलिस हत्या के पीछे आपसी विवाद, पुरानी दुश्मनी और दूसरे पहलुओं पर जांच कर रही है। किसान के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ संदिग्ध लोगों और गतिविधियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।किसान की हत्या की खबर फैलते ही भटवलिया गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *