बक्सर में आज तीन घंटे बिजली बंद रहेगी:नए 80 एमवीए ट्रांसफार्मर के इंस्टॉलेशन के लिए टेक्निकल बदलाव होंगे

बक्सर में आज तीन घंटे बिजली बंद रहेगी:नए 80 एमवीए ट्रांसफार्मर के इंस्टॉलेशन के लिए टेक्निकल बदलाव होंगे

बक्सर जिले के डुमरांव ग्रिड उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी के तीन प्रमुख फीडरों पर सोमवार को तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। सहायक कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रताप सागर, बीएमपी-4 और सिमरी फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान इन इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी। तकनीकी बदलावों के लिए शटडाउन अभियंता ने बताया कि यह शटडाउन नए 80 एमवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना से पहले जरूरी तकनीकी बदलावों के लिए लिया जा रहा है। वर्तमान में लागू वैकल्पिक बिजली सप्लाई व्यवस्था को नए ट्रांसफार्मर के हिसाब से बदलना जरूरी है, ताकि भविष्य में बिना रुकावट बिजली मिल सके। हरियाणा से बक्सर भेजा गया ट्रांसफार्मर बता दें कि डुमरांव ग्रिड में हाल ही में लगे 80 एमवीए ट्रांसफार्मर में थोड़ी तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद उसे मरम्मत के लिए गुजरात भेजा गया था। फिलहाल, इलाके में बिजली सप्लाई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चल रही है। इस बीच, हरियाणा से एक नया 80 एमवीए ट्रांसफार्मर डुमरांव भेजा गया है। बक्सर जिले के डुमरांव ग्रिड उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी के तीन प्रमुख फीडरों पर सोमवार को तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। सहायक कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रताप सागर, बीएमपी-4 और सिमरी फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान इन इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी। तकनीकी बदलावों के लिए शटडाउन अभियंता ने बताया कि यह शटडाउन नए 80 एमवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना से पहले जरूरी तकनीकी बदलावों के लिए लिया जा रहा है। वर्तमान में लागू वैकल्पिक बिजली सप्लाई व्यवस्था को नए ट्रांसफार्मर के हिसाब से बदलना जरूरी है, ताकि भविष्य में बिना रुकावट बिजली मिल सके। हरियाणा से बक्सर भेजा गया ट्रांसफार्मर बता दें कि डुमरांव ग्रिड में हाल ही में लगे 80 एमवीए ट्रांसफार्मर में थोड़ी तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद उसे मरम्मत के लिए गुजरात भेजा गया था। फिलहाल, इलाके में बिजली सप्लाई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चल रही है। इस बीच, हरियाणा से एक नया 80 एमवीए ट्रांसफार्मर डुमरांव भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *