छतरपुर के बकस्वाहा में सोमवार को शराब सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें दो मरीज को सागर, एक को दमोह सागर रेफर किया गया है। मरीजों ने अलग-अलग शराब दुकानों से शराब खरीदने की बात कही है। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि तीनों की तबीयत खराब होने की वजह शराब ही है। बकस्वाहा बीएमओ डॉ. सत्यम आसाटी ने बताया कि मरीज ने कुछ लक्षण बताए थे। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी तरह का जोखिम न लेते हुए एहतियात के तौर पर दमोह रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि तबीयत खराब होने का कारण शराब है या नहीं, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच और रिपोर्ट के आधार पर ही होगी। टीआई बोले- तीनों मामलों की जानकारी ली जा रही बकस्वाहा टीआई प्रशांत सेन ने बताया कि तीनों मामले पुलिस के संज्ञान में हैं। मरीजों से मिली जानकारी के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा रही है। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल तीनों मामलों में शराब सेवन और तबीयत बिगड़ने के बीच सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है।

