बकरी चोरी के शक में 2 युवकों को पीटा:पुलिस वाहन में किया तोड़फोड़; बाइक फूंकी, महिला सिपाही को शीशे के टुकड़े से लगी चोट

बकरी चोरी के शक में 2 युवकों को पीटा:पुलिस वाहन में किया तोड़फोड़; बाइक फूंकी, महिला सिपाही को शीशे के टुकड़े से लगी चोट

किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर थाने लाने की कोशिश की। लेकिन, गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से धक्का-मुक्की की और वाहन में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान एक महिला सिपाही भी घायल हो गई। यह घटना जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रंगी चौक, फाराबाड़ी के पास हुई। पीड़ितो की पहचान फुलवड़िया वार्ड संख्या तीन निवासी मो. दिलदार आलम (22) और फुलबाड़ी वार्ड संख्या छह निवासी मो. मुबारक आलम (20) के रूप में हुई है। मटियारी से लौटने के दौरान लोगों ने घेरा मो. दिलदार आलम ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त मो. मुबारक आलम के साथ मोटरसाइकिल से मटियारी गया था। लौटने के दौरान रंगी चौक के पास कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया। उन्होंने बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और दोनों के साथ लाठी-डंडे, रॉड आदि से मारपीट की गई। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से बचाया। पीड़ित के अनुसार, भीड़ ने उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। उसका मोबाइल और गले का लॉकेट भी छीन लिया गया। महिला सिपाही को शीशे के टुकड़े से लगी चोट अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि सूचना मिलने पर वे सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां करीब 500 लोगों की भीड़ दोनों युवकों के साथ मारपीट कर रही थी। पुलिस ने काफी मुश्किल के बाद दोनों को थाना वाहन में बैठाया। इसके बाद भी भीड़ ने वाहन को घेर लिया और दोनों युवकों को बाहर निकालने का दबाव बनाया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए वाहन के शीशे, लॉक और साइड मिरर तोड़ दिए। इस दौरान महिला सिपाही अनिशा कुमारी को शीशे का टुकड़ा लगने से चोट आई। पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज कर सरकारी काम में रुकावट डाली। घटना में पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया गया तथा बाद में दोनों युवकों की मोटरसाइकिल में आग लगाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ किया FIR

पुलिस ने वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर पहचान के आधार पर बबलू कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजू कुमार साह, श्याम कुमार सिंह, नरेश कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, गुहिया कुमार सिंह, कतिका कुमार सिंह, कौरव कुमार सिंह, मो. आरिफ आलम और बिनोद कुमार सिंह समेत करीब 70 से 100 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में थाना कांड संख्या 261/26 और 262/26 दर्ज किया है।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक बकरी चोरी के दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर थाने लाने की कोशिश की। लेकिन, गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से धक्का-मुक्की की और वाहन में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान एक महिला सिपाही भी घायल हो गई। यह घटना जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रंगी चौक, फाराबाड़ी के पास हुई। पीड़ितो की पहचान फुलवड़िया वार्ड संख्या तीन निवासी मो. दिलदार आलम (22) और फुलबाड़ी वार्ड संख्या छह निवासी मो. मुबारक आलम (20) के रूप में हुई है। मटियारी से लौटने के दौरान लोगों ने घेरा मो. दिलदार आलम ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त मो. मुबारक आलम के साथ मोटरसाइकिल से मटियारी गया था। लौटने के दौरान रंगी चौक के पास कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया। उन्होंने बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और दोनों के साथ लाठी-डंडे, रॉड आदि से मारपीट की गई। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से बचाया। पीड़ित के अनुसार, भीड़ ने उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। उसका मोबाइल और गले का लॉकेट भी छीन लिया गया। महिला सिपाही को शीशे के टुकड़े से लगी चोट अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि सूचना मिलने पर वे सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां करीब 500 लोगों की भीड़ दोनों युवकों के साथ मारपीट कर रही थी। पुलिस ने काफी मुश्किल के बाद दोनों को थाना वाहन में बैठाया। इसके बाद भी भीड़ ने वाहन को घेर लिया और दोनों युवकों को बाहर निकालने का दबाव बनाया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए वाहन के शीशे, लॉक और साइड मिरर तोड़ दिए। इस दौरान महिला सिपाही अनिशा कुमारी को शीशे का टुकड़ा लगने से चोट आई। पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज कर सरकारी काम में रुकावट डाली। घटना में पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया गया तथा बाद में दोनों युवकों की मोटरसाइकिल में आग लगाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ किया FIR

पुलिस ने वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर पहचान के आधार पर बबलू कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजू कुमार साह, श्याम कुमार सिंह, नरेश कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, गुहिया कुमार सिंह, कतिका कुमार सिंह, कौरव कुमार सिंह, मो. आरिफ आलम और बिनोद कुमार सिंह समेत करीब 70 से 100 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में थाना कांड संख्या 261/26 और 262/26 दर्ज किया है।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक बकरी चोरी के दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *