बकरी को बचाने में पलटा टोटो, दो भाई-बहन घायल:जमुई के महादेव सिमरिया के पास हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर

बकरी को बचाने में पलटा टोटो, दो भाई-बहन घायल:जमुई के महादेव सिमरिया के पास हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर

जमुई। जिले के महादेव सिमरिया के पास सोमवार को बकरी को बचाने के प्रयास में एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टोटो पर सवार दो भाई, बहन घायल हो गईं। घायलों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी कुरा मांझी, पिता किस्टो मांझी और उनकी बहन निर्मला देवी, पति महेश मांझी के रूप में हुई है। हादसे में कुरा मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है। महेश मांझी ने कहा की कुरा मांझी अपनी बहन निर्मला देवी के साथ लछुआर स्थित अपने घर से बरियारपुर पूजा करने के लिए जा रही थे। टोटो पर सवार कुल 5 लोग जा रहे थे। इसी दौरान महादेव सिमरिया के पास अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में टोटो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार कुल 5 लोग सवार थे तीन लोग सुरक्षित हैं बाकी दो लोग कुरा मांझी और निर्मला देवी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। डॉ. रवि माधव द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया। इलाज के दौरान कुरा मांझी की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जबकि उनकी बहन निर्मला देवी का भी उपचार किया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। परिवार के कुल 5 लोग पूजा करने के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे के कारण उनकी यात्रा बीच में ही रुक गई। इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क पर अचानक आने वाले मवेशियों के कारण होने वाले हादसों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। फिलहाल, घायलों की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। जमुई। जिले के महादेव सिमरिया के पास सोमवार को बकरी को बचाने के प्रयास में एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टोटो पर सवार दो भाई, बहन घायल हो गईं। घायलों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी कुरा मांझी, पिता किस्टो मांझी और उनकी बहन निर्मला देवी, पति महेश मांझी के रूप में हुई है। हादसे में कुरा मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है। महेश मांझी ने कहा की कुरा मांझी अपनी बहन निर्मला देवी के साथ लछुआर स्थित अपने घर से बरियारपुर पूजा करने के लिए जा रही थे। टोटो पर सवार कुल 5 लोग जा रहे थे। इसी दौरान महादेव सिमरिया के पास अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में टोटो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार कुल 5 लोग सवार थे तीन लोग सुरक्षित हैं बाकी दो लोग कुरा मांझी और निर्मला देवी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। डॉ. रवि माधव द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया। इलाज के दौरान कुरा मांझी की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जबकि उनकी बहन निर्मला देवी का भी उपचार किया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। परिवार के कुल 5 लोग पूजा करने के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे के कारण उनकी यात्रा बीच में ही रुक गई। इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क पर अचानक आने वाले मवेशियों के कारण होने वाले हादसों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। फिलहाल, घायलों की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *