‘बंगाल से कोई कनेक्शन नहीं रखने वालों को बुलाते हैं, मैं तो छोटा आर्टिस्ट हूं’, KIFF में न बुलाए जाने पर बोले मिथुन चक्रबर्ती

‘बंगाल से कोई कनेक्शन नहीं रखने वालों को बुलाते हैं, मैं तो छोटा आर्टिस्ट हूं’, KIFF में न बुलाए जाने पर बोले मिथुन चक्रबर्ती

Mithun Chakraborty Kolkata International Film Festival: मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) में न बुलाए जाने पर बात की है। दिग्गज अभिनेता ने कोलकाता में इस इवेंट से जुड़ी एक मीटिंग में शामिल होने के बाद इस मामले पर बात की। उन्होंने सवाल उठाया कि बंगाल और भारतीय सिनेमा के साथ लंबे जुड़ाव के बावजूद उन्हें फेस्टिवल में क्यों शामिल नहीं किया गया। एक्टर ने यह भी बताया कि वो मॉस्को जा रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती के मुताबिक, उन्हें वहां एक फिल्म फेस्टिवल में बुलाया गया है।

KIFF में न बुलाए जाने पर मिथुन चक्रवर्ती का बयान (Mithun Chakraborty KIFF Invitation)

5 दशक से ज्यादा समय से फिल्मों में एक्टिव रहने वाले और 3 नेशनल अवॉर्ड्स, पद्म भूषण और दादासाहेब फालके जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों को हासिल कर चुके मिथुन चक्रवर्ती ने गुरुवार, 13 अगस्त को मीडिया से बात करते हुए इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का न्योता नहीं मिला। एक्टर ने मॉस्को फिल्म फेस्टिवल में जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां एक फिल्म फेस्टिवल में बुलाया गया है और बंगाल में ऐसा न्योता न मिलने पर एक खास बात कही।

IANS के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “मुझे कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में नहीं बुलाया गया। मैं अब मॉस्को जा रहा हूं, शायद वो मुझे बुलाएंगे। वो मुझे मॉस्को फिल्म फेस्टिवल में बुला रहे हैं, फिर भी, यहां बंगाल में मुझे नहीं बुलाया गया। शायद वो मुझे इसलिए नहीं बुलाते क्योंकि मुझे छोटा कलाकार माना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो बाहर की मशहूर हस्तियों को बुलाते हैं जिनका बंगाल से कोई लेना-देना नहीं है।”

नंदन में मीटिंग में शामिल हुए मिथुन

मिथुन चक्रवर्ती गुरुवार को कोलकाता के नंदन में हुई कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) की तैयारियों से जुड़ी मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान प्रोसेनजीत चटर्जी, रुद्रनील घोष, अरिंदम सिल, कंचन मल्लिक और श्रीजीत मुखर्जी समेत बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां मौजूद रहीं। मीटिंग में शामिल होने के बाद फेस्टिवल का न्योता न मिलने पर मिथुन का बयान चर्चा में आ गया।

उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी का जश्न

यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम बंगाल महान एक्टर उत्तम कुमार की 100वीं जयंती मनाने की तैयारी कर रहा है। राज्य सरकार ने इस खास मौके को मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने का आपलं बनाया है। बता दें कि इसके मुख्य कार्यक्रम 3 से 6 सितंबर तक होंगे। मिथुन चक्रवर्ती ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की थी। यह मुलाकात उत्तम कुमार की जन्मशती समारोह की तैयारियों के सिलसिले में थी।

मिथुन चक्रवर्ती का पांच दशक लंबा करियर

मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मी करियर पांच दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने हिंदी और बंगाली सिनेमा में बहुत काम किया है और कई अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘डिस्को डांसर’, ‘बॉक्सर’, ‘अग्निपथ’, ‘कश्मीर फाइल्स‘, ‘बंगाल फाइल्स’ और ‘वारदात’ शामिल हैं। उनकी आने वाली फ़िल्मों में ‘बाप’ और ‘फौजी’ शामिल हैं। वह रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ में भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *