फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं… हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं… हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप

दिल्ली में इंडिया गेट के पास रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी और उसके छात्र संगठन ‘एएसएपी’ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को रोकने की कोशिश की।

मुझे फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं

हिरासत में लिए जाने के दौरान दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “वे मुझे उठा-उठाकर फुटबॉल की तरह इधर-उधर फेंक रहे हैं।”

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “यहां इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, फिर भी वे अपने ही एसीपी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रहे हैं और न ही एसीपी को गिरफ्तार कर रहे हैं।” प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।

इसे भी पढ़ें: ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज

प्रदर्शनकारी बसों के सामने पहुंचे

प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता उन बसों पर चढ़ गए, जिनमें हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाया जा रहा था। कुछ कार्यकर्ताओं ने बसों को बीच सड़क पर घेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: 20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब

इंडिया गेट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को काबू में रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *