एशिया कप का फाइनल मुकाबला। दुबई का ग्राउंड। भारतीय टीम चैंपियन बनती है। लेकिन ट्रॉफी नहीं लेती। कारण- जो शख्स ट्रॉफी देने वाला था, वह पाकिस्तानी था। यह घटना करीब एक साल पहले दुबई में हुई थी। अब 13 सितंबर को दुबई के उसी ग्राउंड पर एक बार फिर यही घटना रिपीट हो सकती है। अंतर इतना है कि दो साल पहले वाकया पुरुष एशिया कप का था इस बार मामला महिला एशिया कप का है।
भारतीय विमेंस टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और फॉर्म के लिहाज से भारत के चैंपियन बनने की संभावना भी काफी ज्यादा है। जिस मोहसिन नकवी से 2025 में भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया था, वे अब भी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख हैं। लिहाजा, भारत अगर खिताब जीतता है तो नकवी फिर से ट्रॉफी देने आ सकते हैं। भारतीय टीम इस स्थिति में क्या करेगी इस बारे में BCCI की ओर से कोई बयान नहीं आया है। टीम ने भी इस बारे में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। पिछले साल क्या हुआ था तब भारतीय टीम ने क्यों नहीं ली थी ट्रॉफी
मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। साथ ही वे पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। नकवी ने ऑपरेशन सिंदूर के समय के भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारत ने नो-हैंडशेक की पॉलिसी अपनायी। पहली बार सितंबर 2025 पुरुष एशिया कप में भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद से अब तक भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया है। भारतीय विमेंस टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची आठ टीमों वाले महिला एशिया कप में भारत अब तक अजेय है। हरमनप्रीत कौर की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ जीत से की। इसके बाद ग्रुप स्टेज में हांगकांग और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से हराया था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच की पूरी खबर पढ़ें… ————————— 2025 पुरुष एशिया कप में ट्रॉफी विवाद की खबर पढ़ें… PCB चीफ बोले– मैं कार्टून की तरह खड़ा था:BCCI के सवाल पर कहा– भारत मुझसे एशिया कप ट्रॉफी नहीं लेगा, ये नहीं बताया गया एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के दुबई हेडक्वार्टर में मंगलवार को एनुअल जनरल मीटिंग हुई। मीटिंग में आज भारत ने एशिया कप फाइनल के दौरान ट्रॉफी न देने का कड़ा विरोध किया। पूरी खबर पढ़ें… एशिया कप का फाइनल मुकाबला। दुबई का ग्राउंड। भारतीय टीम चैंपियन बनती है। लेकिन ट्रॉफी नहीं लेती। कारण- जो शख्स ट्रॉफी देने वाला था, वह पाकिस्तानी था। यह घटना करीब एक साल पहले दुबई में हुई थी। अब 13 सितंबर को दुबई के उसी ग्राउंड पर एक बार फिर यही घटना रिपीट हो सकती है। अंतर इतना है कि दो साल पहले वाकया पुरुष एशिया कप का था इस बार मामला महिला एशिया कप का है।
भारतीय विमेंस टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और फॉर्म के लिहाज से भारत के चैंपियन बनने की संभावना भी काफी ज्यादा है। जिस मोहसिन नकवी से 2025 में भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया था, वे अब भी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख हैं। लिहाजा, भारत अगर खिताब जीतता है तो नकवी फिर से ट्रॉफी देने आ सकते हैं। भारतीय टीम इस स्थिति में क्या करेगी इस बारे में BCCI की ओर से कोई बयान नहीं आया है। टीम ने भी इस बारे में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। पिछले साल क्या हुआ था तब भारतीय टीम ने क्यों नहीं ली थी ट्रॉफी
मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। साथ ही वे पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। नकवी ने ऑपरेशन सिंदूर के समय के भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारत ने नो-हैंडशेक की पॉलिसी अपनायी। पहली बार सितंबर 2025 पुरुष एशिया कप में भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद से अब तक भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया है। भारतीय विमेंस टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची आठ टीमों वाले महिला एशिया कप में भारत अब तक अजेय है। हरमनप्रीत कौर की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ जीत से की। इसके बाद ग्रुप स्टेज में हांगकांग और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से हराया था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच की पूरी खबर पढ़ें… ————————— 2025 पुरुष एशिया कप में ट्रॉफी विवाद की खबर पढ़ें… PCB चीफ बोले– मैं कार्टून की तरह खड़ा था:BCCI के सवाल पर कहा– भारत मुझसे एशिया कप ट्रॉफी नहीं लेगा, ये नहीं बताया गया एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के दुबई हेडक्वार्टर में मंगलवार को एनुअल जनरल मीटिंग हुई। मीटिंग में आज भारत ने एशिया कप फाइनल के दौरान ट्रॉफी न देने का कड़ा विरोध किया। पूरी खबर पढ़ें…
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

