फर्रुखाबाद के अमृतपुर के भुवनपुर गांव में सुबह करीब 6 बजे एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज न मिलने पर हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय शिवानी पत्नी अभय के रूप में हुई है। उनकी शादी 8 मई 2026 को प्रेम विवाह के तौर पर हुई थी। शिवानी की मां सुषमा और पिता नर सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज न मिलने पर उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया। उन्होंने जेठ रजत और शिवम समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। भाई पंकज ने थाने में तहरीर दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष राजीव पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार शशांक सिंह और लेखपाल भी मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं में हाथापाई हुई, पुलिस ने बीच-बचाव किया।

