फर्जी आधार कार्ड बनाकर पिता की जमीन बेचने की कोशिश:बाराबंकी में 3 आरोपी गिरफ्तार, हाईवे से सटी बेशकीमती जमीन का मामला

फर्जी आधार कार्ड बनाकर पिता की जमीन बेचने की कोशिश:बाराबंकी में 3 आरोपी गिरफ्तार, हाईवे से सटी बेशकीमती जमीन का मामला

बाराबंकी में जमीन धोखाधड़ी के मामले में तीन लोगों को सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और पहचान के आधार पर हाईवे से सटी बेशकीमती जमीन बेचने वाले आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मोबिन सिद्दीकी, मो. तारीक और नितिन कश्यप उर्फ मोनू को असैनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। इन पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पिता की ग्राम कोडरी स्थित हाईवे से सटी जमीन चुनी। उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनाया। फिर मो. तारीक और नितिन कश्यप को शिकायतकर्ता के पिता का फर्जी बेटा बनाकर जमीन बेचने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में इजहार अहमद शेख और पवन अवस्थी उर्फ पिन्टू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सिराज अहमद का नाम भी सामने आया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही, अन्य शामिल लोगों की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *