फरीदाबाद में राब ठेके से 90 हजार कैश शराब चोरी:काम करने वाले 3 कर्मचारियों ने दिया वारदात को अंजाम,यूपी के रहने वाले

फरीदाबाद में राब ठेके से 90 हजार कैश शराब चोरी:काम करने वाले 3 कर्मचारियों ने दिया वारदात को अंजाम,यूपी के रहने वाले

फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र में भोजपुरी चौक स्थित शराब के ठेके से करीब 90 हजार रुपये नकद और शराब चोरी होने का मामला सामने आया है। शराब ठेके के मालिक ने अपने तीन कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाया है। चोरी की ये पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह के समय हुई चोरी की वारदात सेक्टर-8 निवासी नवनीत गुप्ता ने थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भोजपुरी चौक पर उनकी हरियाणा सरकार से मंजूर शराब की दुकान है। दुकान पर करीब 5-6 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें आकाश, अमित और विकास अलेपुर, जिला फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सुबह करीब 3:49 बजे तीनों कर्मचारियों ने दुकान से शराब की दो पेटियां और कैश चोरी कर लिया। चोरी की गई शराब में एक पेटी में मंकी शोल्डर की 6 बोतल और दूसरी पेटी में ब्लैक एंड व्हाइट की 12 बोतले थी। करीब 90 हजार रुपये कैश भी ले गए दुकान संचालक के अनुसार आरोपियों ने गल्ले में रखे सिक्के और नोट भी चोरी किए। कुल नकदी करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। संचालक ने पुलिस को बताया कि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की शिकायत मिलने के बाद पुलिस चौकी टाउन नंबर-2 की टीम ने मामले की जांच शुरू की। ठेका संचालक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फूटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना इंचार्ज राम निवास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *