फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने खेड़ी पुल से आगरा नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान भारत कॉलोनी निवासी नरेश के रूप में हुई है। नहर में छलांग लगाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। नरेश मोटर मकैनिक का काम करता था। एसडीआरएफ की टीम पानी में उसकी तलाश कर रही है। मोटर मकैनिक का काम मृतक की पत्नी रचना ने बताया वह भारत कालोनी के रहने वाले है। उसके पति सेक्टर 15 की मार्किट में मोटर मकैनिक का काम करते है। उनके 2 बच्चे है और पूरा परिवार एक साथ ही रहता था। शनिवार की शाम को वह अपने काम से लौटे थे। घर आने के बाद बिना खाना खाए वह बेटे के साथ सोने के लिए लेट गए थे। लेकिन वह अचानक से घर से उठककर बाहर आ गए। हमे लगा की थोड़ी देर में वापस आ जायेंगे। पत्नी को फोन करके बोले मैं कूद रहा हूं कुछ देर बाद नरेश ने उसको फोन करके बताया कि वह आगरा नहर खेड़ी पुल पर है। वह आज मरने के लिए आया है और आगरा नगर में कूद रहा हूं। इसके बाद फान कट कर दिया। नरेश की बात सुनकर पत्नी घबरा गई और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर ऑटो से नहर के पास पहुंची। परिजन जब खेड़ी पुल पर पहुंचे तो नरेश ने उन्हें सामने से आते हुए देखा। परिवार के पहुंचते ही उसने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस कर रही तलाश मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन अंधेरा होने के कारण नरेश का कोई पता नही चल सका। खेड़ पुल थाना इंचार्ज ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम नहर में नरेश की तलाश कर रही है। नरेश ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।


