फरीदपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी:ईद मिलादुन्नबी पर आरएसी का पैगाम- परिंदे आजाद कर बांटा अमन और मोहब्बत

फरीदपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी:ईद मिलादुन्नबी पर आरएसी का पैगाम- परिंदे आजाद कर बांटा अमन और मोहब्बत

बरेली में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) की ओर से परिंदे आजाद कर अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया गया। इससे पहले आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नबीरा-ए-आला हज़रत मौलाना अदनान रज़ा कादरी ने फरीदपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी की कयादत की। फरीदपुर पहुंचने पर उनका जोरदार इस्तकबाल किया गया और लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। फरीदपुर में जुलूस की कयादत, नकटिया में हुआ इस्तकबाल जुलूस-ए-मुहम्मदी की कयादत के बाद अदनान मियां बरेली शरीफ लौटे और नकटिया में जुलूस के इस्तकबाल के लिए लगाए गए कैंप की सरपरस्ती की। इस दौरान जलालउद्दीन प्रधान, फैज प्रधान, आरिफ गद्दी, गुलाम मुहम्मद, बब्बू गद्दी, हसरत अली, रोशन रजा, अमन पटेल, सैफी खान, साजिद गद्दी, आहिल अजहर, वसीम चौधरी, फैजान खान, आबिद हुसैन, राजा पटेल, फरहान रजा, उज्जाम खान, समीर शेरी, जैनुल खान और राहिल खान समेत अन्य लोगों ने उनका इस्तकबाल किया। बिहारीपुर में अंजुमनों की दस्तारबंदी दोपहर में आरएसी मुख्यालय बैतुर्रजा पर परिंदे आजाद कर अमन और मोहब्बत का संदेश दिया गया। इसके बाद बिहारीपुर की ढाल के पास आरएसी की ओर से कैंप लगाया गया, जहां जुलूस में शामिल अंजुमनों के सदर की दस्तारबंदी की गई। नबीरा-ए-आला हजरत कैंप में मौजूद रहे और अंजुमनों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। उनके साहिबजादे अली रजा मियां ने अपने हाथों से दस्तारबंदी की। देर रात तक हुआ स्वागत देर रात तक अंजुमनों का इस्तकबाल किया गया। अंत में नबीरा-ए-आला हजरत ने खुसूसी दुआ कराई।इस मौके पर अली रजा कादरी, हाफिज इमरान रजा, मुशाहिद रफत, मुजफ्फर अली, हनीफ अजहरी, सय्यद मुशर्रफ हुसैन, रिजवान रजा, इब्ने हसन, मोहम्मद फुरकान, इरशाद रजा, आमिर रजा, साजिद रजा, इमरान वारसी, अब्दुल मोइद रजा, इशरत रजा, हाफिज फरमान रजा, आदिल रजा, मोहसिन अल्वी, आफताब अल्वी और शानू अल्वी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *