फतेहपुर में रोजगार मेला:45 कंपनियों ने लिया हिस्सा, पेंटर जनरल ट्रेड के तीन अभ्यर्थियों को मिली जॉब

फतेहपुर में रोजगार मेला:45 कंपनियों ने लिया हिस्सा, पेंटर जनरल ट्रेड के तीन अभ्यर्थियों को मिली जॉब

फतेहपुर जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 3 नवंबर को वृहद रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट इवेंट आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल और बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। रोजगार मेले में करीब 45 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने पंजीकरण कर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस दौरान राजकीय आईटीआई बिंदकी के पेंटर जनरल ट्रेड के तीन अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। इससे संस्थान में खुशी का माहौल रहा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *