फतेहपुर में रंगदारी न देने पर महिला से मारपीट:7 लोगों पर घर में घुसकर धमकी देने का आरोप, थाने में का शिकायत

फतेहपुर में रंगदारी न देने पर महिला से मारपीट:7 लोगों पर घर में घुसकर धमकी देने का आरोप, थाने में का शिकायत

गयाजी जिले के फतेहपुर अंचल अंतर्गत गुरपा थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में एक महिला ने गांव के ही सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिंकी देवी नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि रंगदारी न देने पर उनके घर में घुसकर मारपीट की गई, कपड़े फाड़े गए और जान से मारने की धमकी दी गई। गुरपा थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में पिंकी देवी ने बताया कि यह घटना 23 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे हुई। आरोपित लाठी-डंडे के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर पटक दिया गया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर के अंदर गईं और दरवाजा बंद कर लिया। आवेदन के अनुसार, आरोपितों ने बाहर से दरवाजे पर ताला लगा दिया और कथित तौर पर 20 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। बाद में उनके पति ने ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। पिंकी देवी ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपित पूर्व में उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और दबंगई दिखाकर लोगों को डराते-धमकाते हैं। उन्होंने पुलिस से जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पिंकी देवी ने बताया कि आवेदन देने के बाद भी मंगलवार देर रात तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उनका पूरा परिवार भय में जी रहा है। इस संबंध में गुरपा थाना प्रभारी शिवनंदन कुमार ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। गयाजी जिले के फतेहपुर अंचल अंतर्गत गुरपा थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में एक महिला ने गांव के ही सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिंकी देवी नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि रंगदारी न देने पर उनके घर में घुसकर मारपीट की गई, कपड़े फाड़े गए और जान से मारने की धमकी दी गई। गुरपा थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में पिंकी देवी ने बताया कि यह घटना 23 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे हुई। आरोपित लाठी-डंडे के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर पटक दिया गया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर के अंदर गईं और दरवाजा बंद कर लिया। आवेदन के अनुसार, आरोपितों ने बाहर से दरवाजे पर ताला लगा दिया और कथित तौर पर 20 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। बाद में उनके पति ने ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। पिंकी देवी ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपित पूर्व में उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और दबंगई दिखाकर लोगों को डराते-धमकाते हैं। उन्होंने पुलिस से जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पिंकी देवी ने बताया कि आवेदन देने के बाद भी मंगलवार देर रात तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उनका पूरा परिवार भय में जी रहा है। इस संबंध में गुरपा थाना प्रभारी शिवनंदन कुमार ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *