फतेहपुर में आरक्षण बचाओ आंदोलन पदयात्रा:अनियमितताओं के विरोध में आरक्षण बचाने की मांग

फतेहपुर में आरक्षण बचाओ आंदोलन पदयात्रा:अनियमितताओं के विरोध में आरक्षण बचाने की मांग

फतेहपुर शहर में शनिवार को आरक्षण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में ‘आरक्षण बचाओ आंदोलन’ पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व आंदोलन के प्रभारी वीरेंद्र सिंह पटेल ने किया। दोपहर करीब दो बजे लोधीगंज से शुरू हुई इस पदयात्रा में लगभग 50 लोगों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा ज्वालागंज, पीरनपुर, वर्मा तिराहा, आईटीआई रोड, पटेल नगर, विद्यार्थी चौराहा और बुलेट चौराहा होते हुए अशोक सम्राट चौराहा पर समाप्त हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण के अधिकार को सुरक्षित रखने और सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता बरतने की मांग की। आंदोलन के प्रभारी वीरेंद्र सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि UPSSSC सहित 22 विभागों में प्रदेश सरकार द्वारा आरक्षण के आधार पर की गई भर्तियों में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आरक्षण व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया है। पटेल ने बताया कि ‘आरक्षण बचाओ आंदोलन’ पदयात्रा 26 अगस्त से प्रयागराज जिले से शुरू की गई है। यह पदयात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी, जहां 2 सितंबर को एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी मांगें सरकार के सामने रखी जाएंगी। पदयात्रा में शामिल लोगों ने जोर दिया कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया की जांच कराने और आरक्षण से संबंधित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *