पटना के आलमगंज का रहने वाला और 12 संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी शुभम कुमार उर्फ झामो फतुहा के नियाजीपुर में एसटीएफ व पुलिस की कार्रवाई में हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार की सुबह उस समय हाफ एनकाउंटर हुआ जब पुलिस शुभम के ठिकाने से हथियार बरामद करने फतुहा ले गई थी। वहां उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर कट्टे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर लंगड़ाने लगा। पुलिस ने उसे दबोचकर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई है। शुभम आलम गंज का रहने वाला है। सिटी एसपी पूर्वी कोमल मीणा के अनुसार शुभम पर हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कुल 12 मामले दर्ज हैं। कैसे हुआ हाफ एनकाउंटर?
कॉलेज परिसर में जमावड़ा: मंगलवार देर रात पटना कॉलेज में 5 कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे।
पुलिस की दबिश: सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर दो को एक कट्टा व दो गोलियों के साथ दबोचा।
पूरा गिरोह बेनकाब: उन्होंने पूछताछ में फतुहा के नियाजीपुर में हथियार छिपाने की बात कबूली। वहां गई पुलिस पर आरोपी ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में हाफ एनकाउंटर। ‘सम्राट सरकार’ में 25वां एनकाउंटर, पटना में 9वां
बिहार में अप्रैल से अब तक ‘सम्राट सरकार’ में 25 एनकाउंटर हुए हैं, जिनमें 4 अपराधी ढेर हुए और 21 का हाफ एनकाउंटर (पैर में गोली) हुआ है। पटना जिले में यह 9वां एनकाउंटर है। इससे पहले 30 अगस्त को बिहटा के परेवघाट में अवनीश गिरोह से मुठभेड़ हुई थी। पटना के आलमगंज का रहने वाला और 12 संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी शुभम कुमार उर्फ झामो फतुहा के नियाजीपुर में एसटीएफ व पुलिस की कार्रवाई में हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार की सुबह उस समय हाफ एनकाउंटर हुआ जब पुलिस शुभम के ठिकाने से हथियार बरामद करने फतुहा ले गई थी। वहां उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर कट्टे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर लंगड़ाने लगा। पुलिस ने उसे दबोचकर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई है। शुभम आलम गंज का रहने वाला है। सिटी एसपी पूर्वी कोमल मीणा के अनुसार शुभम पर हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कुल 12 मामले दर्ज हैं। कैसे हुआ हाफ एनकाउंटर?
कॉलेज परिसर में जमावड़ा: मंगलवार देर रात पटना कॉलेज में 5 कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे।
पुलिस की दबिश: सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर दो को एक कट्टा व दो गोलियों के साथ दबोचा।
पूरा गिरोह बेनकाब: उन्होंने पूछताछ में फतुहा के नियाजीपुर में हथियार छिपाने की बात कबूली। वहां गई पुलिस पर आरोपी ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में हाफ एनकाउंटर। ‘सम्राट सरकार’ में 25वां एनकाउंटर, पटना में 9वां
बिहार में अप्रैल से अब तक ‘सम्राट सरकार’ में 25 एनकाउंटर हुए हैं, जिनमें 4 अपराधी ढेर हुए और 21 का हाफ एनकाउंटर (पैर में गोली) हुआ है। पटना जिले में यह 9वां एनकाउंटर है। इससे पहले 30 अगस्त को बिहटा के परेवघाट में अवनीश गिरोह से मुठभेड़ हुई थी।