प्लॉट दिलाने के नाम पर 19.40 लाख की ठगी:रुपए मांगने पर 5 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी मिली, FIR दर्ज

प्लॉट दिलाने के नाम पर 19.40 लाख की ठगी:रुपए मांगने पर 5 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी मिली, FIR दर्ज

कानपुर में प्लॉट दिलाने के नाम पर 19.40 लाख रुपये की ठगी और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन के नाम पर रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो प्लॉट का बैनामा किया और न ही रुपये वापस किए। रकम मांगने पर पीड़िता और उसके पति से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, रंगदारी और धमकी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। न्यू आजाद नगर निवासी कसौधन अपने पति अभिषेक कुमार के साथ निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। पीड़िता आवासीय प्लॉट खरीदने के लिए मोहल्ले के परिचित kab दामाद अविनाश वर्मा से मुलाकात कराई। दिलीप ने बताया कि अविनाश सनिगवां और कोयला नगर में प्लॉटिंग का काम करता है और उचित कीमत पर जमीन दिला सकता है। आरोप है कि अविनाश ने सनिगवां में अपनी जमीन बताते हुए 200 वर्गगज का प्लॉट 20 लाख रुपये में देने का सौदा तय किया। उसने नोटरी अनुबंध के जरिए आश्वासन दिया कि निर्धारित समय में बैनामा नहीं होने पर दो महीने के भीतर 22 लाख रुपये लौटाएगा। दिलीप पर भरोसा करते हुए पीड़िता ने जून 2025 में ऑनलाइन माध्यम से अविनाश को 19.40 लाख रुपये दे दिए। पीड़िता के मुताबिक, समय सीमा बीतने के बाद जब उन्होंने प्लॉट का कब्जा और बैनामा मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोप है कि बाद में उसने जमीन देने और रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 6 जून 2026 को अविनाश ने उनके और पति के साथ अभद्रता की। उसने खुद को बड़ा जमीन माफिया बताते हुए पुलिस में रसूख होने की बात कही और दोबारा रुपये या जमीन मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि प्लॉट देने के बदले पांच लाख रुपये अतिरिक्त भी मांगे गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *