प्लेयर्स ने 4 गोल्ड सहित टोटल 18 मेडल जीते:शेखपुरा के खिलाड़ियों ने स्टेट लेवल ताइक्वांडो में किया एक्सीलेंट परफॉरमेंस

प्लेयर्स ने 4 गोल्ड सहित टोटल 18 मेडल जीते:शेखपुरा के खिलाड़ियों ने स्टेट लेवल ताइक्वांडो में किया एक्सीलेंट परफॉरमेंस

शेखपुरा जिला ताइक्वांडो टीम ने मोतिहारी में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। 08 और 09 अगस्त को आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में हुई इस प्रतियोगिता में टीम ने कुल 18 पदक अपने नाम किए। इनमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव-सह-अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ये पदक हासिल किए। 18 पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को कोच अभिजीत आनंद और निखिल कुमार ने मार्गदर्शन दिया, जबकि टीम मैनेजर गौरव कुमार ने सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटने पर खिलाड़ियों को सचिन सौरव (सांसद प्रतिनिधि), प्रधानाध्यापिका राखी सिंह, शिक्षिका पार्वती कुमारी, सभ्यता कुमारी, राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी विशाल कुमार, गौरव कुमार, राजनन्दन शर्मा सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। सफलता की दी बधाई जिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि शेखपुरा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 18 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। शेखपुरा जिला ताइक्वांडो टीम ने मोतिहारी में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। 08 और 09 अगस्त को आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में हुई इस प्रतियोगिता में टीम ने कुल 18 पदक अपने नाम किए। इनमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव-सह-अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ये पदक हासिल किए। 18 पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को कोच अभिजीत आनंद और निखिल कुमार ने मार्गदर्शन दिया, जबकि टीम मैनेजर गौरव कुमार ने सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटने पर खिलाड़ियों को सचिन सौरव (सांसद प्रतिनिधि), प्रधानाध्यापिका राखी सिंह, शिक्षिका पार्वती कुमारी, सभ्यता कुमारी, राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी विशाल कुमार, गौरव कुमार, राजनन्दन शर्मा सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। सफलता की दी बधाई जिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि शेखपुरा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 18 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *