प्रो.निष्ठा जसवाल को शेखावाटी यूनिवर्सिटी की VC का एडिशनल चार्ज:जयपुर में लॉ यूनिवर्सिटी का पद भी संभाल रहीं; प्रो.अनिल राय बरेली यूनिवर्सिटी के VC होंगे

प्रो.निष्ठा जसवाल को शेखावाटी यूनिवर्सिटी की VC का एडिशनल चार्ज:जयपुर में लॉ यूनिवर्सिटी का पद भी संभाल रहीं; प्रो.अनिल राय बरेली यूनिवर्सिटी के VC होंगे

सीकर की पं. दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी के VC पद का एडिशनल चार्ज प्रोफेसर निष्ठा जसवाल को दिया गया है। प्रो. निष्ठा ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर निवर्तमान VC डॉ. अनिल राय से चार्ज ले लिया। डॉ. अनिल राय को बरेली (उत्तरप्रदेश) की महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड यूनिवर्सिटी का VC बनाया गया है। शेखावाटी यूनिवर्सिटी के मीडिया विभाग के HOD डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि प्रो. निष्ठा अभी जयपुर में डॉ. बीआर अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की VC हैं। शेखावाटी यूनिवर्सिटी के VC का एडिशनल पदभार उन्हें दिया गया है। वहीं निवर्तमान VC डॉ. अनिल राय का 26 सितंबर को कार्यकाल पूरा होने वाला था, इससे पहले ही उन्हें रूहेलखंड यूनिवर्सिटी का VC लगा दिया गया। डॉ. राय ने कार्यकाल समाप्ति से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। निवर्तमान कुलगुरु ने कार्यभार ग्रहण करवाया प्रो. निष्ठा जसवाल ने शेखावाटी यूनिवर्सिटी पहुंचीं तो रजिस्ट्रार डॉ. श्वेता यादव ने अगवानी की। प्रो. निष्ठा ने निवर्तमान कुलगुरु प्रो. राय से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एग्जाम कंट्रोलर प्रो. राजेंद्र सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार रामसिंह सरावग, असिस्टेंट सेक्रेटरी(संपदा) कन्हैया लाल जांगिड़, आईटी डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका सुंडा और डॉ. बीएस राठौड़ आदि मौजूद थे। इस तरह होगी नए VC की नियुक्ति राजभवन की ओर से शेखावाटी यूनिवर्सिटी में नए VC की नियुक्ति और सलेक्शन प्रोसेस के लिए नियमानुसार सर्च कमेटी गठित कर दी गई है। सर्च कमेटी में राज्यपाल की ओर से कोटा यूनिवर्सिटी के VC प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत और राज्य सरकार की ओर से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, कोटा की VC प्रो. विमला डूंकवाल, शेखावाटी यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट मेंबर डॉ. एसआर, राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, जोधपुर के VC प्रो. गोविंद सहाय शुक्ल को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशनल की ओर से एक सदस्य को नियुक्त किया गया है। सर्च कमेटी की ओर से तैयार किए गए नामों के पैनल में से राज्यपाल(कुलाधिपति) ही राज्य सरकार की राय से नया VC नियुक्त करेंगे। इन यूनिवर्सिटीज के VC का कार्यकाल पूरा शेखावाटी यूनिवर्सिटी सीकर के VC डॉ. अनिल राय के अलावा प्रदेश के महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर के VC प्रो. मनोज दीक्षित और गोविंद गुरु जनजातीय यूनिवर्सिटी, बांसवाड़ा के VC प्रो. केशव सिंह ठाकुर का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। वहीं, राजस्थान यूनिवर्सिटी की VC प्रो. अल्पना कटेजा का कार्यकाल भी सितंबर महीने के अंत तक पूरा हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *