प्रेमी संग घूमते मिली पत्नी, पति ने की पिटाई, VIDEO:गोंडा कोर्ट में तलाक की अर्जी, बीच सड़क चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी संग घूमते मिली पत्नी, पति ने की पिटाई, VIDEO:गोंडा कोर्ट में तलाक की अर्जी, बीच सड़क चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोंडा में प्रेमी के साथ घूमते दिखी पत्नी तो पति ने युवक की पिटाई कर दी। शनिवार शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे स्थित प्रधान डाकघर के सामने पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देखते ही मारपीट होने लगी। इस दौरान पत्नी अपने कथित प्रेमी को बचाने और झगड़ा शांत कराने की कोशिश करती नजर आई। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। अंबेडकर चौराहे पर प्रधान डाकघर के सामने कुछ लोग मौजूद थे। इसी दौरान कर्नलगंज क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी गोविंदा की नजर अपनी पत्नी प्रिया गौतम पर पड़ी। प्रिया उसके साथ एक युवक के साथ थी, जिसे गोविंदा अपना पत्नी का कथित प्रेमी बता रहा है। गोविंदा के मुताबिक, पत्नी से उसका वैवाहिक विवाद चल रहा है और प्रिया ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर रखी है। अभी अदालत से तलाक नहीं हुआ है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में सड़क पर युवक की पिटाई होती दिखाई दे रही है। प्रिया बीच में आकर युवक को बचाने और विवाद रोकने का प्रयास करती नजर आ रही है। चार साल पहले हुई थी शादी, एक बच्चा भी गोविंदा और प्रिया की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। गोविंदा का आरोप है कि शादी के बाद भी पत्नी का किसी दूसरे युवक से संपर्क रहा और वह पहले भी उसके साथ घर से चली गई थी।गोविंदा ने बताया कि प्रिया ने अब कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। हालांकि, तलाक की कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। पति का कहना है कि इसी बीच वह कथित प्रेमी के साथ घूम रही थी, जिसे देखकर वह नाराज हो गया। उसका आरोप है कि वह पत्नी को समझाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसके साथ मौजूद युवक ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। तलाक नहीं हुआ तो साथ रहना चाहिए गोविंदा का कहना है कि वह पत्नी को समझाने की कोशिश कर रहा था कि जब तक अदालत से तलाक नहीं होता, तब तक वह उसके साथ रहे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गोविंदा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शादी को चार साल हो चुके हैं और उनका एक बच्चा भी है। उसके मुताबिक, पत्नी के दूसरे युवक के साथ चले जाने से उसका परिवार और वैवाहिक जीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि, पत्नी प्रिया का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। कथित प्रेमी बताए जा रहे युवक की ओर से भी घटना को लेकर कोई अलग बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान डाकघर के सामने आपस में मारपीट हुई थी। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *