प्रयागराज में 49 पंप लगाकर निकाल रहे बारिश का पानी:मंडलायुक्त और नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा

प्रयागराज में 49 पंप लगाकर निकाल रहे बारिश का पानी:मंडलायुक्त और नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा

प्रयागराज में लगातार बारिश के कारण शहर के प्रमुख और वीआईपी मोहल्लों में गंभीर जलभराव हो गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. और नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन और संगम पेट्रोल पंप सहित आसपास के इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान, मंडलायुक्त ने जल निकासी व्यवस्था को तेज करने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा कुल 49 पंपों का उपयोग कर पानी निकाला जा रहा है। इनमें से 43 पंप जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन और संगम पेट्रोल पंप जैसे वीआईपी इलाकों में लगे हैं, जिनकी कुल पंपिंग क्षमता 132.50 एमएलडी है। संगम पेट्रोल पंप क्षेत्र में अकेले 6 पंप (20 एमएलडी क्षमता) लगाए गए हैं। जिन इलाकों में भारी बारिश और जलभराव के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है, वहां जल निगम को तत्काल पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सभी संसाधन तुरंत तैनात करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य जलभराव की स्थिति को शीघ्र सामान्य करना और नागरिकों को असुविधा से बचाना है। प्रशासन जलभराव से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *