प्रयागराज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन फुल:लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन,यूपीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिली राहत

प्रयागराज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन फुल:लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन,यूपीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिली राहत

यूपीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे की ओर से रविवार को लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही अभ्यर्थियों और अन्य यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ही देर में ट्रेन पूरी तरह भर गई। परीक्षा के लिए प्रयागराज जाने वाले अभ्यर्थियों को इस विशेष ट्रेन से काफी राहत मिली। दोपहर 1:30 बजे लखनऊ से हुई रवाना मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 04202 लखनऊ-प्रयागराज संगम परीक्षा स्पेशल रविवार को दोपहर 1:30 बजे लखनऊ से रवाना हुई। ट्रेन उतरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली जंक्शन, ऊंचाहार जंक्शन, कुंडा हरनामगंज और परसीपुर होते हुए प्रयागराज संगम पहुंची। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन लगते ही चढ़ने की होड़ विशेष ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर लगते ही अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ गई। सीट पाने के लिए यात्रियों में ट्रेन में चढ़ने की होड़ दिखी। देखते ही देखते ट्रेन के अधिकांश कोच यात्रियों से भर गए। परीक्षा के चलते बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के प्रयागराज जाने से सामान्य ट्रेनों में भी भीड़ का दबाव रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *