प्रभु प्रेम पुरम में एक रात में 3 घरों से सामान चोरी

प्रभु प्रेम पुरम में एक रात में 3 घरों से सामान चोरी

अम्बाला | कैंट के प्रभु प्रेम पुरम इलाके में 20 सितंबर की तड़के एक आरोपी ने 4 घंटे से अधिक समय में 3 मकानों को निशाना बनाया। चोर घरों से पानी की टोंटियां, प्लास्टिक के ड्रम, बाल्टियां व अन्य घरेलू सामान ले गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। चोर रात करीब 12:30 बजे सबसे पहले मकान नंबर 560 में दाखिल हुआ। इसके बाद वह पहली मंजिल के पिछले हिस्से के रास्ते मकान नंबर 560-ए में घुसा। आखिर में मकान नंबर 561 में भी हाथ साफ किया। मकान नंबर 560-ए के विनीत वालिया ने पुलिस अधिकारियों व प्रशासनिक विभाग को ईमेल भेजकर कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि चोर की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट हैं, जो जांच के लिए पुलिस को सौंपी जा सकती हैं। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर रात की ड्यूटी के लिए एक पीसीआर तैनात करने की मांग की है। महेश नगर थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *