प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सिफारिश पर रिश्तेदार को टिकट मिला:कांग्रेस से आई अमिता गौड को बीजेपी ने मैदान में उतारा, पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे की शहर में एंट्री

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सिफारिश पर रिश्तेदार को टिकट मिला:कांग्रेस से आई अमिता गौड को बीजेपी ने मैदान में उतारा, पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे की शहर में एंट्री

उदयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के करीबी रिश्तेदार को मौका मिला है। सर्वे और पार्टी के पैनल में मेरिट में नीचे होने के बावजूद पार्टी ने मदन राठौड़ की सिफारिश पर शहर जिला महामंत्री पंकज बोराणा को वार्ड नंबर 74 से प्रत्याशी बनाया है। यही नहीं पार्टी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए लोकेश गौड़ की पत्नी अमिता गौड़ को मौका दिया है। बरसो से देहात की राजनीति करने वाले जिलाध्यक्ष और प्रधान रहे तख्तसिंह शक्तावत के बेटे जितेन्द्र सिंह की भी निगम चुनाव के जरिए शहर में एंट्री हो गई है। वहीं, पार्टी फील्ड क्लब से जुड़े बड़े पदाधिकारी और बिजनेसमैन उमेश मनवानी और यशवंत आंचलिया को मौका दिया है। ये दोनों सामाजिक और व्यापारिक दृष्ठि से भी काफी मजबूत नाम हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *