पोखरे में मिला विवाहिता का शव, पति लापता:2 साल का मासूम हुआ अनाथ, शादी के बाद से चल रहा था विवाद

पोखरे में मिला विवाहिता का शव, पति लापता:2 साल का मासूम हुआ अनाथ, शादी के बाद से चल रहा था विवाद

शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोखरा पंचायत के अफराद के समीप पोखरे से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान सुगंधा देवी के रूप में हुई है। वहीं, उसका पति विशाल कुमार साह लापता है। दंपती का करीब दो साल का बच्चा है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। मां की मौत और पिता के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, एसडीपीओ, अंचल अधिकारी और बीडीओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया, ताकि महिला की मौत के कारणों का पता चल सके। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, सुगंधा देवी और विशाल कुमार साह के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन की बात बताई जा रही है। हालांकि,विवाहिता की मौत और पति के लापता होने के बीच क्या संबंध है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोखर के पास पति का मिला है कपड़ा एसडीपीओ अमन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि पोखरे के समीप पति का कपड़ा भी मिला है। इसके बाद सोमवार देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से पोखरे में उसकी तलाश कराई गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एसडीपीओ के अनुसार,इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पोखरे में खोजबीन की,लेकिन पति का पता नहीं चल सका। फिलहाल विवाहिता की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है और पति के लापता होने की गुत्थी भी अनसुलझी है।पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस घटना ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोखरा पंचायत के अफराद के समीप पोखरे से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान सुगंधा देवी के रूप में हुई है। वहीं, उसका पति विशाल कुमार साह लापता है। दंपती का करीब दो साल का बच्चा है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। मां की मौत और पिता के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, एसडीपीओ, अंचल अधिकारी और बीडीओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया, ताकि महिला की मौत के कारणों का पता चल सके। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, सुगंधा देवी और विशाल कुमार साह के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन की बात बताई जा रही है। हालांकि,विवाहिता की मौत और पति के लापता होने के बीच क्या संबंध है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोखर के पास पति का मिला है कपड़ा एसडीपीओ अमन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि पोखरे के समीप पति का कपड़ा भी मिला है। इसके बाद सोमवार देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से पोखरे में उसकी तलाश कराई गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एसडीपीओ के अनुसार,इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पोखरे में खोजबीन की,लेकिन पति का पता नहीं चल सका। फिलहाल विवाहिता की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है और पति के लापता होने की गुत्थी भी अनसुलझी है।पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस घटना ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *