पेट में दर्द के बाद पुलिस इंस्पेक्टर की मौत:1 महीने पहले ही ट्रांसफर हुआ था, राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई

पेट में दर्द के बाद पुलिस इंस्पेक्टर की मौत:1 महीने पहले ही ट्रांसफर हुआ था, राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई

सीकर पुलिस लाइन के पुलिस इंस्पेक्टर रणवीर सिंह की आज मौत हो गई। पेट में दर्द होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। आज पोस्टमार्टम के बाद सीकर पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। अंतिम संस्कार झुंझुनूं जिले में उनके पैतृक गांव भोजासर में होगा। बता दें कि 10 जुलाई को सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक द्वारा जारी की गई तबादला सूची में उनका ट्रांसफर रामगढ़ सेठान थाने में किया गया था। हालांकि बाद में उनका ट्रांसफर वापस पुलिस लाइन कर दिया गया। से पहले उन्होंने सीकर के दादिया,लक्ष्मणगढ़ सहित कई पुलिस थानों में अपनी ड्यूटी दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी सीकर एसपी प्रवीण नायक ने बताया कि हेल्थ इश्यूज के चलते रणवीर सिंह(59) पुत्र गंगारामको अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। आज पुलिस लाइन में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। रणवीर सिंह 3 महीने से पोस्टेड थे। परिजनों के अनुसार पेट में तेज दर्द होने के बाद रणवीर सिंह को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। रणवीर सिंह के दो बेटे हैं। रणवीर सिंह 59 साल के थे। अगले साल जुलाई महीने में उनका रिटायरमेंट होने वाला था। इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *