बेतिया में पेट दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पेट दर्द के बाद निजी अस्पताल पहुंची महिला मृतका की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला वार्ड नंबर-12 निवासी लालबाबू प्रसाद की पत्नी सरस्वती देवी (55) के रूप में हुई है। उनके दो बेटे जशवंत प्रसाद और रविंद्र प्रसाद हैं। मृतका के बेटे जशवंत प्रसाद ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे उनकी मां के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूई और पानी चढ़ाने के बाद बिगड़ी तबीयत परिजनों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने सरस्वती देवी का इलाज शुरू किया। उन्हें सूई दी गई और पानी चढ़ाया गया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत खराब होने के बावजूद अस्पताल में उन्हें उचित इलाज नहीं दिया गया। दोपहर दो बजे हुई महिला की मौत परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे सरस्वती देवी की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें शांत कराया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल सरस्वती देवी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इलाज में लापरवाही के परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। बेतिया में पेट दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पेट दर्द के बाद निजी अस्पताल पहुंची महिला मृतका की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला वार्ड नंबर-12 निवासी लालबाबू प्रसाद की पत्नी सरस्वती देवी (55) के रूप में हुई है। उनके दो बेटे जशवंत प्रसाद और रविंद्र प्रसाद हैं। मृतका के बेटे जशवंत प्रसाद ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे उनकी मां के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूई और पानी चढ़ाने के बाद बिगड़ी तबीयत परिजनों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने सरस्वती देवी का इलाज शुरू किया। उन्हें सूई दी गई और पानी चढ़ाया गया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत खराब होने के बावजूद अस्पताल में उन्हें उचित इलाज नहीं दिया गया। दोपहर दो बजे हुई महिला की मौत परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे सरस्वती देवी की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें शांत कराया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल सरस्वती देवी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इलाज में लापरवाही के परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है।

