बीकानेर में 8-10 बदमाशों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमले में युवक के सिर, आंख और पैरों में चोटें आईं। आरोपियों पर उसका आईफोन तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना 13 अगस्त को के गंगाशहर थाना क्षेत्र में कोचर सर्किल पेट्रोल पंप के पास हुई, जिसका वीडियो आज सामने आया है। 6 नामजद समेत 10-15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज चौपड़ा बाड़ी निवासी परमेश्वर सोनी ने गंगाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर करवाई गई है, जबकि 10-15 लोगों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा। सिर, आंख और पैरों में चोटें, आईफोन तोड़ने का भी आरोप हमले में युवक के सिर, आंख और पैरों में चोटें आई हैं। आरोपियों पर मारपीट के दौरान युवक का आईफोन तोड़ने और उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मेडिकल जांच के लिए भेजा। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस मामला दर्ज होने के बाद गंगाशहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटाई है। इनके आधार पर हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो की भी जांच कर रही है।


