पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई:नाम- जनता शक्ति पार्टी रखा, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ेंगी

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई:नाम- जनता शक्ति पार्टी रखा, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ेंगी

यूपी की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी का नाम जन नीति भारत रखा है। उन्होंने बताया कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर जिले की सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। इससे पहले 30 सितंबर को दिव्या मित्तल ने राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। कहा था कि यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए। सिर्फ आप लोगों का साथ चाहिए। ‌2013 बैच की IAS रहीं दिव्या ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था। तभी से उनके फ्यूचर प्लान को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दिव्या ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA करने के बाद लंदन में लाखों के पैकेज वाली नौकरी की थी। दिव्या मित्तल के बयान का VIDEO देखिए
दिव्या मित्तल ने इस्तीफे में क्या लिखा था, पढ़िए…
खबर अपडेट हो रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *