पूर्व मंत्री प्रभुलाल के बेटे मनीष सैनी चुनावी मैदान में:जिला परिषद वार्ड 20 से भरा नामांकन, कहा- विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे

पूर्व मंत्री प्रभुलाल के बेटे मनीष सैनी चुनावी मैदान में:जिला परिषद वार्ड 20 से भरा नामांकन, कहा- विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे

बूंदी में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष कुमार सैनी ने जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। सैनी ने जिला परिषद वार्ड नंबर 20 से अपना नामांकन भरा। इसके साथ ही वे चुनावी मैदान में उतर गए हैं और वार्ड 20 अब जिले की सबसे खास सीट बन गई है। मनीष के पिता प्रभुलाल सैनी राजस्थान की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। वे तीन बार विधायक और दो बार वसुंधरा राजे सरकार में कृषि व पशुपालन मंत्री रह चुके हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह सिर्फ एक नामांकन नहीं है। यह प्रभुलाल सैनी परिवार की दूसरी पीढ़ी की राजनीति में औपचारिक एंट्री है। इससे सैनी परिवार बूंदी जिले में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। भाजपा भी इसे युवा चेहरे और पुरानी विरासत का मेल मान रही है। नामांकन के बाद मनीष सैनी ने कहा कि वे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और अपने पिता के बताए हुए जनसेवा के रास्ते पर चलेंगे। उनके नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *