पूर्वी चंपारण में 33,084 परिवारों को मिले पक्के घर:प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 लाभार्थियों को सौंपी गईं चाबियां, 2,834 आवासों का हुआ जीर्णोद्धार

पूर्वी चंपारण में 33,084 परिवारों को मिले पक्के घर:प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 लाभार्थियों को सौंपी गईं चाबियां, 2,834 आवासों का हुआ जीर्णोद्धार

पूर्वी चंपारण जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 33,084 पक्के घरों का निर्माण पूरा हो गया है। इन आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया और प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गई। यह कार्यक्रम पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3.35 लाख आवासों के गृह प्रवेश और चाबी वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम पटना में आयोजित किया गया था। इसका सीधा प्रसारण मोतिहारी के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में भी दिखाया गया। पटना के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। मोतिहारी में पिपरा विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव, सुगौली विधायक राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद थे। 11 लाभार्थियों को सौंपी गईं आवास की चाबियां जिला स्तरीय कार्यक्रम में 11 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबियां सौंपी गई। इनमें फूलमाला देवी, चंद्रावती देवी, इन्द्रासनी देवी, कृष्णा चौधरी, नगीना साह, महेंद्र राय, रंगीता देवी, शिवधारी सहनी, मीना देवी, जगन्नाथ दास और गीता देवी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 11 नए लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत्यादेश भी प्रदान किए गए। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए जिले को कुल 1,06,357 आवासों का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले 1,06,291 आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इनमें से अब तक 33,084 आवास पूरे हो चुके हैं। शेष आवासों को भी शीघ्र पूरा करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग लगातार प्रयासरत है और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्तर पर प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जा रही है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत भी जिले में 1,904 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 1,720 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। 2,834 आवासों का हुआ जीर्णोद्धार वहीं, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना के तहत 2010 से पूर्व निर्मित जर्जर आवासों के जीर्णोद्धार के लिए 50 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता दी जाती है। जिले में 2,890 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 2,834 आवासों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। इस मौके पर डीएम ने सभी लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। वहीं, विधायकगण ने भी लाभुकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए डॉ. कुंदन कुमार, जयराम चौरसिया सहित ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। पूर्वी चंपारण जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 33,084 पक्के घरों का निर्माण पूरा हो गया है। इन आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया और प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गई। यह कार्यक्रम पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3.35 लाख आवासों के गृह प्रवेश और चाबी वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम पटना में आयोजित किया गया था। इसका सीधा प्रसारण मोतिहारी के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में भी दिखाया गया। पटना के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। मोतिहारी में पिपरा विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव, सुगौली विधायक राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद थे। 11 लाभार्थियों को सौंपी गईं आवास की चाबियां जिला स्तरीय कार्यक्रम में 11 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबियां सौंपी गई। इनमें फूलमाला देवी, चंद्रावती देवी, इन्द्रासनी देवी, कृष्णा चौधरी, नगीना साह, महेंद्र राय, रंगीता देवी, शिवधारी सहनी, मीना देवी, जगन्नाथ दास और गीता देवी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 11 नए लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत्यादेश भी प्रदान किए गए। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए जिले को कुल 1,06,357 आवासों का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले 1,06,291 आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इनमें से अब तक 33,084 आवास पूरे हो चुके हैं। शेष आवासों को भी शीघ्र पूरा करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग लगातार प्रयासरत है और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्तर पर प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जा रही है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत भी जिले में 1,904 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 1,720 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। 2,834 आवासों का हुआ जीर्णोद्धार वहीं, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना के तहत 2010 से पूर्व निर्मित जर्जर आवासों के जीर्णोद्धार के लिए 50 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता दी जाती है। जिले में 2,890 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 2,834 आवासों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। इस मौके पर डीएम ने सभी लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। वहीं, विधायकगण ने भी लाभुकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए डॉ. कुंदन कुमार, जयराम चौरसिया सहित ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *