पूर्णिया में शादी के दूसरे दिन लड़की का मिला शव:अररिया से भागकर की लव मैरिज, अस्पताल में मिली बॉडी, हिरासत में प्रेमी

पूर्णिया में शादी के दूसरे दिन लड़की का मिला शव:अररिया से भागकर की लव मैरिज, अस्पताल में मिली बॉडी, हिरासत में प्रेमी

अररिया के प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर पूर्णिया में शादी की। शादी के अगले दिन ही लड़की की मौत हो गई। शव पूर्णिया के अस्पताल में मिला है। अस्पताल प्रशासन ने लवारिस शव की सूचना के. हाट थाने की पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र की मनीषा यादव (19) और पलासी के रहने वाले दिलखुश यादव (20) की पिछले साल इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई और धीरे धीरे प्यार हो गया। फिर दोनों ने घर से भागकर शादी का फैसला किया। । जब जानिए पूरा मामला…. सोमवार (10 अगस्त) को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे दिलखुश अपनी प्रेमिका मनीषा को लेकर ताराबाड़ी से भाग गया और दो बजे के करीब पूर्णिया पहुंचा। मनीषा के गायब होने के बाद उसके परिजन खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उसी दिन शाम को दिलखुश ने मनीषा के साथ शादीशुदा तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके बाद परिजनों को शादी करने की जानकारी मिली। शादी कहां की, इसकी सूचना नहीं है। मनीषा के परिजन पहुंचे दिलखुश के घर लड़की के घर वाले पलासी थाना क्षेत्र स्थित लड़के के घर पहुंचे। लड़की के भाई सज्जन कुमार यादव ने बताया कि लड़का के घरवालों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनसे पूछताछ किया तो कहा- पता नहीं मेरा बेटा कहां है। लड़की के भाई ने कहा कि मंगलवार को शादी करा देने की मूड से लड़के के घर पहुंचे तो वहां कोई भी नहीं मिला। सब लोग फरार थे । मंगलवार की शाम मिली लड़की की मौत की सूचना मंगलवार की शाम लड़की के परिजनों को कॉल आया और कहा गया कि मनीषा का शव पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में है। इसके बाद मनीषा के परिजन अररिया से पूर्णिया पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के गलियारे में बेटी का शव स्ट्रेचर पर रखा था। लड़की के भाई ने कहा कि मेरी बहन के साथ कुछ गलत हुआ है। पुलिस हिरासत में प्रेमी दिलखुश पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में एक लड़की शव पड़ा हुआ है, जिसे कोई लड़का लेकर आया है। सूचना के बाद मेडिकल कॉलेज की टीओपी टीम ने शव को कब्जे में लिया । इसके बाद पुलिस ने दिलखुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि मनीषा को भगाकर लाया है और शादी की है। पिछले एक साल से चल रहा था अफेयर प्रेमी दिलखुश ने दैनिक भास्कर को बताया कि मनीषा से पिछले एक साल पहले इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मेरी चचेरी बहन की शादी मनीषा के मामा से 3 महीने पहले हुई थी। इस दरमियान दोनों में नजदीकिया बढ़ी। लड़की के घर वाले मनीषा की शादी कहीं और तय कर रहे थे। इसलिए दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया। अररिया से भागकर पहुंचे पूर्णिया दिलखुश ने बताया कि सोमवार को अररिया से बस पर सवार होकर पूर्णिया के लिए रवाना हुए। दोपहर 1 बजे लाइन बाजार में दोनों बस से उतरे। वहीं ढ़ाई हजार में किराए पर कमरा लिया। कमरा लेने के बाद लड़की के माथे में सिंदूर डालकर अपनी बीवी बना लिया। इसके बाद एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाला। काली मंदिर जाने के दौरान मनीषा को आया चक्कर दिलखुश के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर साढ़े 12 बजे कमरा खाली कर निकल गए और पूर्णिया सिटी काली मंदिर दर्शन करने पैदल निकल गए। इस दौरान मनीषा को अचानक चक्कर आने लगा और वो सड़क पर गिर गई। किसी तरह मनीषा को संभालने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अररिया के प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर पूर्णिया में शादी की। शादी के अगले दिन ही लड़की की मौत हो गई। शव पूर्णिया के अस्पताल में मिला है। अस्पताल प्रशासन ने लवारिस शव की सूचना के. हाट थाने की पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र की मनीषा यादव (19) और पलासी के रहने वाले दिलखुश यादव (20) की पिछले साल इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई और धीरे धीरे प्यार हो गया। फिर दोनों ने घर से भागकर शादी का फैसला किया। । जब जानिए पूरा मामला…. सोमवार (10 अगस्त) को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे दिलखुश अपनी प्रेमिका मनीषा को लेकर ताराबाड़ी से भाग गया और दो बजे के करीब पूर्णिया पहुंचा। मनीषा के गायब होने के बाद उसके परिजन खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उसी दिन शाम को दिलखुश ने मनीषा के साथ शादीशुदा तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके बाद परिजनों को शादी करने की जानकारी मिली। शादी कहां की, इसकी सूचना नहीं है। मनीषा के परिजन पहुंचे दिलखुश के घर लड़की के घर वाले पलासी थाना क्षेत्र स्थित लड़के के घर पहुंचे। लड़की के भाई सज्जन कुमार यादव ने बताया कि लड़का के घरवालों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनसे पूछताछ किया तो कहा- पता नहीं मेरा बेटा कहां है। लड़की के भाई ने कहा कि मंगलवार को शादी करा देने की मूड से लड़के के घर पहुंचे तो वहां कोई भी नहीं मिला। सब लोग फरार थे । मंगलवार की शाम मिली लड़की की मौत की सूचना मंगलवार की शाम लड़की के परिजनों को कॉल आया और कहा गया कि मनीषा का शव पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में है। इसके बाद मनीषा के परिजन अररिया से पूर्णिया पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के गलियारे में बेटी का शव स्ट्रेचर पर रखा था। लड़की के भाई ने कहा कि मेरी बहन के साथ कुछ गलत हुआ है। पुलिस हिरासत में प्रेमी दिलखुश पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में एक लड़की शव पड़ा हुआ है, जिसे कोई लड़का लेकर आया है। सूचना के बाद मेडिकल कॉलेज की टीओपी टीम ने शव को कब्जे में लिया । इसके बाद पुलिस ने दिलखुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि मनीषा को भगाकर लाया है और शादी की है। पिछले एक साल से चल रहा था अफेयर प्रेमी दिलखुश ने दैनिक भास्कर को बताया कि मनीषा से पिछले एक साल पहले इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मेरी चचेरी बहन की शादी मनीषा के मामा से 3 महीने पहले हुई थी। इस दरमियान दोनों में नजदीकिया बढ़ी। लड़की के घर वाले मनीषा की शादी कहीं और तय कर रहे थे। इसलिए दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया। अररिया से भागकर पहुंचे पूर्णिया दिलखुश ने बताया कि सोमवार को अररिया से बस पर सवार होकर पूर्णिया के लिए रवाना हुए। दोपहर 1 बजे लाइन बाजार में दोनों बस से उतरे। वहीं ढ़ाई हजार में किराए पर कमरा लिया। कमरा लेने के बाद लड़की के माथे में सिंदूर डालकर अपनी बीवी बना लिया। इसके बाद एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाला। काली मंदिर जाने के दौरान मनीषा को आया चक्कर दिलखुश के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर साढ़े 12 बजे कमरा खाली कर निकल गए और पूर्णिया सिटी काली मंदिर दर्शन करने पैदल निकल गए। इस दौरान मनीषा को अचानक चक्कर आने लगा और वो सड़क पर गिर गई। किसी तरह मनीषा को संभालने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *