पूर्णिया में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ शिविर का आयोजन:172 मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान; सबसे अधिक प्रताड़ना-घरेलू हिंसा के मामले आए

पूर्णिया में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ शिविर का आयोजन:172 मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान; सबसे अधिक प्रताड़ना-घरेलू हिंसा के मामले आए

पूर्णिया में मंगलवार को ‘महिला आयोग आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 232 मामले सामने आए। कार्यक्रम के बाद बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने प्रेस क्लब भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में पहली बार इस तरह का विशेष शिविर आयोजित किया गया था। ताकि दूर-दराज की महिलाओं को पटना आने की दूरी और आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।
दो दिनों में कुल 232 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 172 मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर दिया गया। जबकि 60 पुराने मामलों में अगली तारीख देकर राजधानी पटना स्थित आयोग कार्यालय में बुलाया गया है। इसके अलावा 6 नए मामले भी पंजीकृत किए गए हैं। अधिकारियों से समन्वय कर त्वरित निष्पादन अप्सरा मिश्रा ने बताया कि जमीन विवाद और अधिकारियों से जुड़े मामलों में डीएम, सीओ और कार्यपालक अभियंता से सीधे समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत दिलाई गई। इसके अलावा जितने मामले भी आए सबके संबंधित अधिकारियों से सीधा संपर्क कर मामले का निपटारा कराया गया। शिविर में सबसे अधिक मामले प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से जुड़े सामने आए। एक मामले का जिक्र करते हुए बताया कि एक शिक्षिका को उसके पति द्वारा गंभीर रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसका वेतन और बैंक कार्ड भी छीन लिया गया था। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसिलिंग की और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग का निर्णय लिया। शिविर में माफियाओं के दमन का मामला भी उठा महिला आयोग अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि दो सगी बहनों के लापता होने और भू माफिया द्वारा धमकी दिए जाने के मामले पर आयोग ने पूर्णिया के एसएसपी को पत्र लिखकर त्वरित संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। कम उम्र में बाल विवाह, नाबालिगों के गर्भवती होने और कुपोषण जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग आने वाले समय में सीमांचल के सुदूर इलाकों में जागरूकता अभियान चलाएगा। जिससे मौजूदा हालात में जागरूकता फैलाया जाए और महिलाओं को इन समस्याओं के समाधान का रास्ता दिखाया जा सके। महिला कॉलेज का औचक निरीक्षण दौरे के दौरान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने स्थानीय महिला कॉलेज का भी औचक निरीक्षण किया। वहां चल रही परीक्षाओं के बीच छात्राओं के लिए बने शौचालयों की बदहाली और सफाईकर्मियों की कमी को देखते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से बात की। जल्द से जल्द स्वच्छता व बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। पूर्णिया में मंगलवार को ‘महिला आयोग आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 232 मामले सामने आए। कार्यक्रम के बाद बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने प्रेस क्लब भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में पहली बार इस तरह का विशेष शिविर आयोजित किया गया था। ताकि दूर-दराज की महिलाओं को पटना आने की दूरी और आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।
दो दिनों में कुल 232 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 172 मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर दिया गया। जबकि 60 पुराने मामलों में अगली तारीख देकर राजधानी पटना स्थित आयोग कार्यालय में बुलाया गया है। इसके अलावा 6 नए मामले भी पंजीकृत किए गए हैं। अधिकारियों से समन्वय कर त्वरित निष्पादन अप्सरा मिश्रा ने बताया कि जमीन विवाद और अधिकारियों से जुड़े मामलों में डीएम, सीओ और कार्यपालक अभियंता से सीधे समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत दिलाई गई। इसके अलावा जितने मामले भी आए सबके संबंधित अधिकारियों से सीधा संपर्क कर मामले का निपटारा कराया गया। शिविर में सबसे अधिक मामले प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से जुड़े सामने आए। एक मामले का जिक्र करते हुए बताया कि एक शिक्षिका को उसके पति द्वारा गंभीर रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसका वेतन और बैंक कार्ड भी छीन लिया गया था। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसिलिंग की और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग का निर्णय लिया। शिविर में माफियाओं के दमन का मामला भी उठा महिला आयोग अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि दो सगी बहनों के लापता होने और भू माफिया द्वारा धमकी दिए जाने के मामले पर आयोग ने पूर्णिया के एसएसपी को पत्र लिखकर त्वरित संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। कम उम्र में बाल विवाह, नाबालिगों के गर्भवती होने और कुपोषण जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग आने वाले समय में सीमांचल के सुदूर इलाकों में जागरूकता अभियान चलाएगा। जिससे मौजूदा हालात में जागरूकता फैलाया जाए और महिलाओं को इन समस्याओं के समाधान का रास्ता दिखाया जा सके। महिला कॉलेज का औचक निरीक्षण दौरे के दौरान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने स्थानीय महिला कॉलेज का भी औचक निरीक्षण किया। वहां चल रही परीक्षाओं के बीच छात्राओं के लिए बने शौचालयों की बदहाली और सफाईकर्मियों की कमी को देखते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से बात की। जल्द से जल्द स्वच्छता व बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *