पूर्णिया में डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ:गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन, बाल विवाह मुक्त अभियान की शुरुआत

पूर्णिया में डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ:गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन, बाल विवाह मुक्त अभियान की शुरुआत

पूर्णिया के हरदा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का समापन हुआ। इस मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राजीव कुमार, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला और स्थानीय प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। स्वच्छता की दिलाई गई शपथ डीएम अकी अगुवाई में सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई गई। हरदा बाजार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की पहल आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि हरदा बाजार पूर्णिया जिले का एक प्रमुख एंट्री पॉइंट है। पूर्व में यहां काफी कचरा और गंदगी फैली रहती थी, जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। हालांकि, इस स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से वृहद स्तर पर सफाई की गई है, जिससे अब यह क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर नजर आ रहा है। बाल विवाह मुक्त अभियान की शुरुवात स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ हरदा पंचायत से जिले में बाल विवाह मुक्त अभियान की भी औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान अपने डीएम ने कहा कि आज हम लोग हरदा पंचायत में उपस्थित हैं और बाल विवाह मुक्त अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। हम सभी लोग जानते हैं कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना एक कानूनी अपराध है। यह न सिर्फ बच्चों के वर्तमान के लिए दुखदाई होता है, बल्कि उनके आने वाले भविष्य के लिए भी बेहद नुकसानदेह साबित होता है। आज के समय में बच्चों और बच्चियों को पढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आधुनिक समाज में जीवन यापन और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। यह केवल रोजगार से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि कम उम्र में शादी होने से बच्चों की शारीरिक क्षमता और मानसिक स्थिति भी इसके अनुरूप तैयार नहीं हो पाती है। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि हम सभी मिलकर इस अभियान का सख्ती से पालन करें। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में स्वच्छता अभियान चला समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे जिले में व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए। जिसका आज 2 अक्टूबर को समापन हुआ। माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप जिले की सभी पंचायतों और नगर निकायों में रात्रि चौपाल, प्रभात फेरी और जागरूकता रथ जैसी विविध गतिविधियों के जरिए लोगों को प्रेरित किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान और युवाओं से विशेष अपील स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ हरदा पंचायत भवन में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई और नशा न करने की शपथ दिलाई गई। मॉडल पंचायत बनाने का लिया गया संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हरदा को हमेशा स्वच्छ, सुंदर और नशा मुक्त बनाकर एक मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने का सामूहिक संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों से भी इस अभियान में निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की । पूर्णिया के हरदा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का समापन हुआ। इस मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राजीव कुमार, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला और स्थानीय प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। स्वच्छता की दिलाई गई शपथ डीएम अकी अगुवाई में सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई गई। हरदा बाजार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की पहल आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि हरदा बाजार पूर्णिया जिले का एक प्रमुख एंट्री पॉइंट है। पूर्व में यहां काफी कचरा और गंदगी फैली रहती थी, जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। हालांकि, इस स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से वृहद स्तर पर सफाई की गई है, जिससे अब यह क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर नजर आ रहा है। बाल विवाह मुक्त अभियान की शुरुवात स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ हरदा पंचायत से जिले में बाल विवाह मुक्त अभियान की भी औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान अपने डीएम ने कहा कि आज हम लोग हरदा पंचायत में उपस्थित हैं और बाल विवाह मुक्त अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। हम सभी लोग जानते हैं कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना एक कानूनी अपराध है। यह न सिर्फ बच्चों के वर्तमान के लिए दुखदाई होता है, बल्कि उनके आने वाले भविष्य के लिए भी बेहद नुकसानदेह साबित होता है। आज के समय में बच्चों और बच्चियों को पढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आधुनिक समाज में जीवन यापन और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। यह केवल रोजगार से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि कम उम्र में शादी होने से बच्चों की शारीरिक क्षमता और मानसिक स्थिति भी इसके अनुरूप तैयार नहीं हो पाती है। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि हम सभी मिलकर इस अभियान का सख्ती से पालन करें। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में स्वच्छता अभियान चला समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे जिले में व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए। जिसका आज 2 अक्टूबर को समापन हुआ। माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप जिले की सभी पंचायतों और नगर निकायों में रात्रि चौपाल, प्रभात फेरी और जागरूकता रथ जैसी विविध गतिविधियों के जरिए लोगों को प्रेरित किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान और युवाओं से विशेष अपील स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ हरदा पंचायत भवन में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई और नशा न करने की शपथ दिलाई गई। मॉडल पंचायत बनाने का लिया गया संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हरदा को हमेशा स्वच्छ, सुंदर और नशा मुक्त बनाकर एक मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने का सामूहिक संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों से भी इस अभियान में निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की ।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *