पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह की शुरुआत में प्रभारी मंत्री ने पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियों की ओर से आयोजित मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद सशस्त्र बलों और अन्य टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। देश की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे : मंत्री प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। मैं समस्त देशवासियों और बिहारवासियों से अपील करता हूं कि राष्ट्र की रक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहे। 15 अगस्त के पावन अवसर पर हम सभी यह दृढ़ संकल्प लेते हैं कि अगर देश पर किसी भी प्रकार का संकट या बाहरी खतरा आएगा, तो हम सब मिलकर अपनी जान की बाजी लगाकर भी उसकी रक्षा करेंगे। जिले के विकास और बजट का ब्योरा प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की ओर से पूर्णिया जिले के समग्र विकास के लिए जारी किए गए बजट और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्योरा भी मंच से साझा किया। उन्होंने क्षेत्र के आधारभूत ढांचे, आपदा प्रबंधन और जनहित के कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान मंच पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति बनी रही। इनमें प्रमुख रूप से सदर विधायक विजय खेमका, कस्बा विधायक नितेश सिंह, महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, डीएम अंशुल कुमार, एसएसपी डॉ शौर्य सुमन, पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद और प्रमंडलीय आयुक्त (कमिश्नर) संजय दुबे सहित जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में पहुंचे लोग भारत के प्राचीन जिलों में सुमार पूर्णिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने पूर्णिया और आसपास के इलाके से हजारों दर्शक इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे । पूर्णिया वासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी स्वतंत्रता के रंग में रंगे नजर आए। तिरंगा रंग कपड़ों से लेकर सामग्रियों भी झलक रहा था । समाहरणालय में डीएम और एसएसपी ने फहराया तिरंगा इंडिया गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के संपन्न होने के बाद पूर्णिया समाहरणालय में डीएम अंशुल कुमार ने झंडोतोलन किया । जबकि एसपी कार्यालय के सामने एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने ध्वजारोहण किया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल कार्यालय के समीप झंडोतोलन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विकास भवन में डीडीसी ने तिरंगा फहराया। इधर जिला परिषद में हुए झंडोतोलन में चेयरमैन वहीदा सरवर ने झंडोतोलन कर आजादी का पारंपरिक जश्न मनाया । डिप्टी चेयरमैन नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित बड़ी संख्या जिला परिषद सदस्य शामिल हुए । जबकि नगर निगम परिसर में महापौर विभा कुमारी ने ध्वजारोहण किया, साथ में उप महापौर पल्लवी गुप्ता और उप नगर आयुक्त सहित सभी पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह की शुरुआत में प्रभारी मंत्री ने पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियों की ओर से आयोजित मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद सशस्त्र बलों और अन्य टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। देश की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे : मंत्री प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। मैं समस्त देशवासियों और बिहारवासियों से अपील करता हूं कि राष्ट्र की रक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहे। 15 अगस्त के पावन अवसर पर हम सभी यह दृढ़ संकल्प लेते हैं कि अगर देश पर किसी भी प्रकार का संकट या बाहरी खतरा आएगा, तो हम सब मिलकर अपनी जान की बाजी लगाकर भी उसकी रक्षा करेंगे। जिले के विकास और बजट का ब्योरा प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की ओर से पूर्णिया जिले के समग्र विकास के लिए जारी किए गए बजट और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्योरा भी मंच से साझा किया। उन्होंने क्षेत्र के आधारभूत ढांचे, आपदा प्रबंधन और जनहित के कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान मंच पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति बनी रही। इनमें प्रमुख रूप से सदर विधायक विजय खेमका, कस्बा विधायक नितेश सिंह, महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, डीएम अंशुल कुमार, एसएसपी डॉ शौर्य सुमन, पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद और प्रमंडलीय आयुक्त (कमिश्नर) संजय दुबे सहित जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में पहुंचे लोग भारत के प्राचीन जिलों में सुमार पूर्णिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने पूर्णिया और आसपास के इलाके से हजारों दर्शक इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे । पूर्णिया वासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी स्वतंत्रता के रंग में रंगे नजर आए। तिरंगा रंग कपड़ों से लेकर सामग्रियों भी झलक रहा था । समाहरणालय में डीएम और एसएसपी ने फहराया तिरंगा इंडिया गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के संपन्न होने के बाद पूर्णिया समाहरणालय में डीएम अंशुल कुमार ने झंडोतोलन किया । जबकि एसपी कार्यालय के सामने एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने ध्वजारोहण किया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल कार्यालय के समीप झंडोतोलन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विकास भवन में डीडीसी ने तिरंगा फहराया। इधर जिला परिषद में हुए झंडोतोलन में चेयरमैन वहीदा सरवर ने झंडोतोलन कर आजादी का पारंपरिक जश्न मनाया । डिप्टी चेयरमैन नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित बड़ी संख्या जिला परिषद सदस्य शामिल हुए । जबकि नगर निगम परिसर में महापौर विभा कुमारी ने ध्वजारोहण किया, साथ में उप महापौर पल्लवी गुप्ता और उप नगर आयुक्त सहित सभी पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।


