पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से पाटलिपुत्र के लिए स्पेशल ट्रेन:सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर फैसला, सप्ताह में 5 दिन चलेगी गाड़ी

पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से पाटलिपुत्र के लिए स्पेशल ट्रेन:सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर फैसला, सप्ताह में 5 दिन चलेगी गाड़ी

पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से पाटलिपुत्र के लिए मंगलवार को एक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव के सांसद प्रतिनिधि, उनके समर्थक और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। ये स्पेशल ट्रेन एक महीने तक चलेगी और इसका परिचालन सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। सावन में ट्रेनों में यात्रियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर ये फैसला लिया गया है। ये नई रेल सेवा सीमांचल और राजधानी पटना के बीच यात्रा को अधिक सुगम, समयबद्ध और किफायती बनाएगी। इससे स्थानीय नागरिकों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। समय-सारणी और संचालन शेड्यूल गाड़ी संख्या 03216 स्पेशल ट्रेन का परिचालन पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट तथा 03216 पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच होगा। इसकी शुरूआत पाटलिपुत्र से 17 अगस्त को हुई है, जो 16 सितंबर 2026 तक एक महीने चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 5 दिन होगा। पाटलिपुत्र से रात 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। जबकि पूर्णिया कोर्ट से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 03215 के रूप में चलेगी। पूर्णिया से इसकी शुरूआत 18 अगस्त से हुई है, जो 17 सितंबर 2026 तक चलेगी। पूर्णिया कोर्ट से इसका परिचाल गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में 5 दिन रहेगा। पूर्णिया कोर्ट से सुबह 09:10 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 05:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन के प्रमुख रूट और स्टॉपेज ये स्पेशल ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमनखी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन में रहेंगी 20 बोगियां पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिसमें सेकंड ऐसी, थर्ड एसी तथा स्लीपर जैसे रिजर्व कोच के साथ साथ जनरल कोच भी शामिल है। पप्पू यादव के सतत प्रयास का नतीजा : सांसद प्रतिनिधि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से स्पेशल ट्रेन की शुरुआत के मौके पर पहुंचे पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रतिनिधि वैश खान ने पूरे लोकसभा क्षेत्र और सीमांचल की जनता की ओर से सांसद व रेलवे का आभार व्यक्त किया। वैश खान ने कहा कि यह पूरे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है। माननीय सांसद पप्पू यादव जी के सतत प्रयासों के कारण ही यह महत्वपूर्ण रेल सेवा संभव हो पाई है। सक्षम लोग तो निजी साधनों से यात्रा कर लेते हैं, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लिए पटना पहुंचना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। सुबह 9:10 बजे पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली इस ट्रेन से मरीजों, छात्रों और दैनिक कामगारों को राजधानी पहुंचने में सीधी और सस्ती सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ पूर्णिया, बल्कि मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर जिले के हजारों यात्रियों को राजधानी पटना के लिए एक सीधा और सुरक्षित विकल्प मिल गया है। स्थानीय संगठनों ने इस कदम का स्वागत करते हुए मांग की है कि इस सेवा को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाए। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से पाटलिपुत्र के लिए मंगलवार को एक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव के सांसद प्रतिनिधि, उनके समर्थक और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। ये स्पेशल ट्रेन एक महीने तक चलेगी और इसका परिचालन सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। सावन में ट्रेनों में यात्रियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर ये फैसला लिया गया है। ये नई रेल सेवा सीमांचल और राजधानी पटना के बीच यात्रा को अधिक सुगम, समयबद्ध और किफायती बनाएगी। इससे स्थानीय नागरिकों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। समय-सारणी और संचालन शेड्यूल गाड़ी संख्या 03216 स्पेशल ट्रेन का परिचालन पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट तथा 03216 पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच होगा। इसकी शुरूआत पाटलिपुत्र से 17 अगस्त को हुई है, जो 16 सितंबर 2026 तक एक महीने चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 5 दिन होगा। पाटलिपुत्र से रात 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। जबकि पूर्णिया कोर्ट से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 03215 के रूप में चलेगी। पूर्णिया से इसकी शुरूआत 18 अगस्त से हुई है, जो 17 सितंबर 2026 तक चलेगी। पूर्णिया कोर्ट से इसका परिचाल गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में 5 दिन रहेगा। पूर्णिया कोर्ट से सुबह 09:10 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 05:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन के प्रमुख रूट और स्टॉपेज ये स्पेशल ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमनखी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन में रहेंगी 20 बोगियां पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिसमें सेकंड ऐसी, थर्ड एसी तथा स्लीपर जैसे रिजर्व कोच के साथ साथ जनरल कोच भी शामिल है। पप्पू यादव के सतत प्रयास का नतीजा : सांसद प्रतिनिधि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से स्पेशल ट्रेन की शुरुआत के मौके पर पहुंचे पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रतिनिधि वैश खान ने पूरे लोकसभा क्षेत्र और सीमांचल की जनता की ओर से सांसद व रेलवे का आभार व्यक्त किया। वैश खान ने कहा कि यह पूरे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है। माननीय सांसद पप्पू यादव जी के सतत प्रयासों के कारण ही यह महत्वपूर्ण रेल सेवा संभव हो पाई है। सक्षम लोग तो निजी साधनों से यात्रा कर लेते हैं, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लिए पटना पहुंचना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। सुबह 9:10 बजे पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली इस ट्रेन से मरीजों, छात्रों और दैनिक कामगारों को राजधानी पहुंचने में सीधी और सस्ती सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ पूर्णिया, बल्कि मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर जिले के हजारों यात्रियों को राजधानी पटना के लिए एक सीधा और सुरक्षित विकल्प मिल गया है। स्थानीय संगठनों ने इस कदम का स्वागत करते हुए मांग की है कि इस सेवा को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *