पूजा फ्यूल्स पर शुरू हुआ 15 किलोवाट का चार्जिंग स्टेशन:सहरसा में डीएम ने किया उद्घाटन,सोलर से दौड़ेंगे ईवी; हर महीने 1800 यूनिट बिजली उत्पादन

सहरसा के तिरी स्थित पूजा फ्यूल्स पर 15 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट आधारित ईवी चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह प्लांट केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लगाया गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष ने की नई पहल
जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने अपने फ्यूल सेंटर पर सोलर प्लांट लगवाकर इस पहल की शुरुआत की है। उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यापारियों से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील
डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले भी चैंबर ऑफ कॉमर्स और जिला व्यापार संघ के सदस्यों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सोलर प्लांट लगाने का आग्रह किया था। इसका उद्देश्य बिजली की बचत के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। हर महीने 1800 यूनिट उत्पादन का अनुमान
डीएम ने बताया कि 15 किलोवाट क्षमता के इस सोलर प्लांट से हर महीने करीब 1800 यूनिट बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है। प्लांट लगाने में आई लागत लगभग 3 से 4 वर्षों में वसूल हो सकती है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम
जिलाधिकारी ने कहा कि सोलर प्लांट केवल बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने का भी मजबूत विकल्प है। उन्होंने आम लोगों और व्यापारियों से सौर ऊर्जा अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। स्थानीय लोगों ने पहल की सराहना की
मौके पर मौजूद व्यापार संघ और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा की। लोगों ने इसे सहरसा जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सहरसा के तिरी स्थित पूजा फ्यूल्स पर 15 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट आधारित ईवी चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह प्लांट केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लगाया गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष ने की नई पहल
जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने अपने फ्यूल सेंटर पर सोलर प्लांट लगवाकर इस पहल की शुरुआत की है। उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यापारियों से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील
डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले भी चैंबर ऑफ कॉमर्स और जिला व्यापार संघ के सदस्यों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सोलर प्लांट लगाने का आग्रह किया था। इसका उद्देश्य बिजली की बचत के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। हर महीने 1800 यूनिट उत्पादन का अनुमान
डीएम ने बताया कि 15 किलोवाट क्षमता के इस सोलर प्लांट से हर महीने करीब 1800 यूनिट बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है। प्लांट लगाने में आई लागत लगभग 3 से 4 वर्षों में वसूल हो सकती है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम
जिलाधिकारी ने कहा कि सोलर प्लांट केवल बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने का भी मजबूत विकल्प है। उन्होंने आम लोगों और व्यापारियों से सौर ऊर्जा अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। स्थानीय लोगों ने पहल की सराहना की
मौके पर मौजूद व्यापार संघ और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा की। लोगों ने इसे सहरसा जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *