पूजा के लिए पोखर से कमल फूल तोड़ने गए दो बच्चों की डूबने से मौत; तीसरे ने बचाई अपनी जान

पूजा के लिए पोखर से कमल फूल तोड़ने गए दो बच्चों की डूबने से मौत; तीसरे ने बचाई अपनी जान

पचंबा थाना क्षेत्र की खावा पंचायत के रानीडीह स्थित एक पोखर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। देवघर से लौट रहे पिता की पूजा के लिए कमल का फूल तोड़ने गए दो मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रजक टोला निवासी हार्दिक रजक (10) और प्रेम रजक (12) के रूप में हुई है। दोनों आदर्श पब्लिक स्कूल, सुग्गासार के छात्र थे। हादसे में उनके साथ गया तीसरा बच्चा बालवीर रजक (10) बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों के साथी बालवीर रजक ने बताया कि सुबह हार्दिक और प्रेम उसके पास पहुंचे थे। हार्दिक ने कहा था कि उसके पिता बोल बम यात्रा पूरी कर देवघर से लौट रहे हैं, इसलिए पूजा के लिए पोखर से कमल के फूल तोड़कर लाते हैं और इसके बाद स्कूल जाएंगे। तीनों बच्चे पोखर पहुंचे। बालवीर ने पानी में उतरने से मना कर दिया, लेकिन हार्दिक और प्रेम पानी में उतर गए। आठवां फूल तोड़ने के दौरान गहरे पानी में समा गए थे तीनों बच्चे बालवीर के अनुसार, दोनों बच्चों ने पहले सात फूल तोड़ लिए थे। इसके बाद आठवां फूल तोड़ने के लिए वे आगे बढ़े और गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों बच्चे पानी में डूब गए। बालवीर ने बताया कि पोखर में पानी करीब 10 फीट गहरा था। दोनों को डूबता देख वह घबरा गया और मदद के लिए चिल्लाते हुए मोहल्ले की ओर भागा। बालवीर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत पोखर की ओर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीण आनन-फानन में दोनों को बाइक से सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार घटना की सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस के साथ मुखिया मोहन मंडल, उप मुखिया बासुदेव मंडल, वार्ड सदस्य बसंती देवी समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और शवों का पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया, लेकिन बदहवास परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पचंबा थाना क्षेत्र की खावा पंचायत के रानीडीह स्थित एक पोखर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। देवघर से लौट रहे पिता की पूजा के लिए कमल का फूल तोड़ने गए दो मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रजक टोला निवासी हार्दिक रजक (10) और प्रेम रजक (12) के रूप में हुई है। दोनों आदर्श पब्लिक स्कूल, सुग्गासार के छात्र थे। हादसे में उनके साथ गया तीसरा बच्चा बालवीर रजक (10) बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों के साथी बालवीर रजक ने बताया कि सुबह हार्दिक और प्रेम उसके पास पहुंचे थे। हार्दिक ने कहा था कि उसके पिता बोल बम यात्रा पूरी कर देवघर से लौट रहे हैं, इसलिए पूजा के लिए पोखर से कमल के फूल तोड़कर लाते हैं और इसके बाद स्कूल जाएंगे। तीनों बच्चे पोखर पहुंचे। बालवीर ने पानी में उतरने से मना कर दिया, लेकिन हार्दिक और प्रेम पानी में उतर गए। आठवां फूल तोड़ने के दौरान गहरे पानी में समा गए थे तीनों बच्चे बालवीर के अनुसार, दोनों बच्चों ने पहले सात फूल तोड़ लिए थे। इसके बाद आठवां फूल तोड़ने के लिए वे आगे बढ़े और गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों बच्चे पानी में डूब गए। बालवीर ने बताया कि पोखर में पानी करीब 10 फीट गहरा था। दोनों को डूबता देख वह घबरा गया और मदद के लिए चिल्लाते हुए मोहल्ले की ओर भागा। बालवीर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत पोखर की ओर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीण आनन-फानन में दोनों को बाइक से सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार घटना की सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस के साथ मुखिया मोहन मंडल, उप मुखिया बासुदेव मंडल, वार्ड सदस्य बसंती देवी समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और शवों का पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया, लेकिन बदहवास परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *